IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली का एक ऐसा रिकॉर्ड टूटा, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले में विराट रन चेज के दौरान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. खास बात यह रही कि आईपीएल में किसी लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट नौ साल बाद पहली बार डक पर आउट हुए हैं. इससे पहले साल 2017 में ऐसा हुआ था, जब आरसीबी की टीम सिर्फ 49 रन पर सिमट गई थी.
विराट कोहली लंबे समय से आईपीएल में रन चेज के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं. उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर आरसीबी को जीत दिलाई है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कहानी बिल्कुल अलग नजर आई. विराट पारी की शुरुआत में ही डक पर आउट हो गए. आंकड़ों के मुताबिक रन चेज में आईपीएल के दौरान यह उनका पहला डक है, जो साल 2017 के बाद आया है. उस समय भी आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया था और टीम केवल 49 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. फैंस विराट से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शुरुआती ओवर में ही उनका विकेट गिर गया. जैसे ही विराट आउट हुए, स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के चेहरे उतर गए।.सोशल मीडिया पर भी कुछ ही मिनटों में यह खबर ट्रेंड करने लगी. साथ ही जैकब बेथेल भी सिर्फ 4 रनों पर आउट हो गए. क्रीस पर अभी देवत्त और क्पतान रजत मौजूद हैं. आरसीबी का स्कोर 80 रन पर दो विकेट है. मैच जीतने के लिए उन्हें 61 गेंदों में 133 रन चाहिए.
2017 की यादें फिर हुईं ताजा
विराट के इस डक ने फैंस को सीधे साल 2017 की उस निराशाजनक शाम की याद दिला दी, जब आरसीबी केवल 49 रन पर सिमट गई थी. वह मैच आज भी आईपीएल इतिहास के सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शनों में गिना जाता है. उस मुकाबले में भी विराट रन चेज के दौरान बिना खाता खोले आउट हुए थे.