लखनऊ: 6 मई यानी गुरुवार को आईपीएल का 50वां मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आपस में भिड़ने वाले हैं. ये मुकाबला एलएसजी के होम ग्राउंड इकाना गार्डन में खेला जाएगा. ये मैच आरसीबी के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम 14 अंक के साथ ही पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर पहुंच जाएगी और साथ ही आरसीबी प्लेऑफ के और नजदीक पहुंच जाएगी.
वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह केवल इज्जत बचाने वाला मुकाबला होगा, क्योंकि इस टीम पहले ही कथित तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. बता दें ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले लगातार 6 मुकाबले हारते हुए आ रही है. LSG ने अभी तक कुल 9 मुकबाले खेले हैं जिनमें से उन्हें महज 2 मैच में जीत हांसिल हुई और बाकी के 7 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. तो ऐसे में देखना होगा कि इस मैच में LSG अपनी इज्जत बचाने में कामयाब हो पाती है या RCB बाजी मारेगी.
LSG vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच गुरुवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
LSG vs RCB IPL 2026 में 07 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
LSG vs RCB के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
LSG vs RCB के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
LSG vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
LSG vs RCB के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
LSG: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद , आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन सचिन तेंदुलकर
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल