menu-icon
India Daily

IPL 2026 में आग उगल रहा संजू सैमसन का बल्ला, DC के खिलाफ रचा इतिहास; ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए संजू सैमसन ने क्रिकेट इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया. चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से अपनी टीम को इस सीजन पांचवीं जीत दिलाई है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026 में आग उगल रहा संजू सैमसन का बल्ला, DC के खिलाफ रचा इतिहास; ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए संजू सैमसन ने क्रिकेट इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया. चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से अपनी टीम को इस सीजन पांचवीं जीत दिलाई है.

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के जड़े. उन्होंने कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया. दोनों बल्लेबाजों ने 66 गेंदों में 114 रनों की साझेदारी के साथ टूर्नामेंट में एक नया रिकॉर्ड  अपने नाम कर लिया है. 

संजू सैमसन के नाम एक और रिकॉर्ड 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कार्तिश शर्मा की इस जोड़ ने चेन्नई को इस टूर्नामेंट में एक और जीत दिलाई. इसके साथ ही सीएसके की किसी जोड़ी ने दिल्ली के खिलाफ पांचवीं बार शतकीय साझेदारी दर्ज की. हालांकि, सैमसन ने एक ही आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो मैच में अलग-अलग शतकीय साझेदारियां की हैं और ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

हालांकि ऋतुराज गायकवाड़ के नाम कैपिटल्स के खिलाफ कुल तीन शतकीय साझेदारियों का रिकॉर्ड है, लेकिन ये साझेदारियां उन्होंने 2021, 2022 और 2023 के तीन अलग-अलग सीजन में की थीं.

DC के खिलाफ CSK की साझेदारियां

ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे 141 रन, दिल्ली 20 मई 2023
संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा 114* रन, दिल्ली 5 मई 2026
संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे 113 दूसरा चेन्नई 11 अप्रैल 2026
रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ 110 रन, दुबई 10 अक्टूबर 2021
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे 110 रन, डी वाई पाटिल 8 मई 2022

IPL 2026 में आग उगल रहा 'चेट्टा' का बल्ला

संजू सैमसन का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है. उनकी बदौलत टीम इस सीजन वापसी के ट्रैक पर लौट पाई है. IPL 2026 में सीएसके की जीत की उड़ान में संजू का बड़ा योगदान है.

इस सीजन संजू ने दस मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने  57.42  की औसत और 167.50 की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोत्तम स्कोर 115* रहा है. बता दें संजू ने इस सीजन सीएसके के लिए दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा है.

Topics