हरियाणा: गुरुग्राम के सोहना रोड एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है. सबहाश चौक के पास एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे सड़क में 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया. घटनास्थल पर पहुंची तस्वीरों में गड्ढे के नीचे सीवेज का गंदा पानी बहता दिख रहा है. यह देखकर लोग काफी नाराज हैं.
स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब सोहना एक्सप्रेसवे पर ऐसा हादसा हुआ है. पिछले कई सालों से इस सड़क पर बार-बार गड्ढे बन रहे हैं और हिस्से ढह रहे हैं. हर बार अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है, लेकिन समस्या जड़ से नहीं सुलझ रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि गड्ढे के नीचे सीवेज पानी का बहना underground infrastructure की खराब प्लानिंग और निर्माण में लापरवाही को दिखाता है.
VIDEO | Gurugram: A portion of Sohna Expressway caves in near Subhash Chowk; a 10-ft-wide sinkhole forces traffic diversion due to sewer erosion.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vURyy5CvMY
सड़क के नीचे बिछी पाइपलाइन और ड्रेनेज सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से मिट्टी कमजोर हो जाती है और सड़क बार-बार बैठ जाती है. यह चौड़ी सड़क पहले भी कई बार ऐसी घटनाओं का शिकार हो चुकी है. दिसंबर 2023 में एसडी आदर्श विद्यालय के सामने सड़क में करीब पांच फीट गहरा और दो फीट चौड़ा गड्ढा हो गया था. इसके आठ महीने बाद उसी जगह पर फिर दो फीट चौड़ा और करीब आठ मीटर गहरा गड्ढा बन गया. हर बार प्रशासन ने मरम्मत का दावा किया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला गया.
नागरिक एजेंसियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतनी महत्वपूर्ण सड़क पर बार-बार दुर्घटना होने के बावजूद कोई गंभीर कदम नहीं उठाया जा रहा है. ट्रैफिक की भारी भीड़ वाले इस रास्ते पर गड्ढे बनना रोजमर्रा की मुसीबत बन गया है. वाहन चालक डरते हुए इस सड़क से गुजर रहे हैं.
प्रशासन ने घटनास्थल पर तुरंत बैरिकेडिंग कर दी है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है. लेकिन स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों की मांग है कि अब केवल पिच डालने से काम नहीं चलेगा. पूरी सड़क की जांच कर underground drainage और संरचना को मजबूत किया जाए. यह घटना गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता पर सवाल खड़ी करती है. अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है.