menu-icon
India Daily

गुरुग्राम में सनकी पिता ने पार कर दी हद! पत्नी के साथ अपने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के गुरुग्राम में अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें एक पिता ने अपने पत्नी के साथ-साथ चार बच्चों की हत्या कर दी. इस मामले ने पूरे इलाके में डर का माहौल बना दिया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
गुरुग्राम में सनकी पिता ने पार कर दी हद! पत्नी के साथ अपने 4 बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद अस्पताल में भर्ती
Courtesy: Grok AI

हरियाणा के गुरुग्राम से अपराध का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले से प्यार और सनक के अंतर को साफ देखा जा सकता है. गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में शनिवार देर रात एक पिता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और चार नाबालिग बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चिंता और डर का माहौल है.

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात जब वजीरपुर के एक मकान में जब छानबीन की गई तो एक कमरे में पांच शव बेजान पड़े मिले. जिसमें 35 साली की एक महिला और उनके चार बच्चे शामिल हैं. इन बच्चों ने अभी सही से दुनिया भी नहीं देखा  था और उनकी सांसे थम गई.

क्या है पूरा मामला?

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतकों में महिला के बाद उनकी सबसे बड़ी बेटी इकरा (14 साल), सिफा (12 साल), खतिना (10 साल) और सबसे छोटा बेटा आयन (8 साल) शामिल था. मौके पर पहुंची टीम ने शवों को कब्जे में ले लिया और फिर जांच शुरू कर दी गई. कमरे में एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जिससे कई खुलासे हो सकते हैं. प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी पति ने पहले अपने परिवार को जहर दिया और फिर खुद आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि वह अभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने लव मैरेज किया था, लेकिन कुछ साल  बाद रिश्तों मं दरार आने शुरू हो गए. जिसके बाद पति ने पूरे परिवार को और अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला ले लिया.

पड़ोसियों ने दी परिवार की जानकारी

पड़ोसियों ने इस परिवार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इनका परिवार दिखने में काफी सामान्य था. चारों बच्चे हस्ते-खेलते रहते थे. अचानक क्या हुआ और घर के अंदर क्या चल रहा था, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है. पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि इस कृत्य के पीछे क्या वजह थी? क्या केवल पारिवारिक कलह थी या फिर आर्थिक तंगी या कोई अन्य मानसिक समस्या के कारण आरोपी ने यह कदम उठाया. इस मामले ने एक बार फिर से इंसान के मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया है और लोगों के मन में यह प्रश्न खड़ा कर दिया कि ऊपर से सब सामान्य दिखने वाला परिवार अंदर से कितना खोखला हो सकता है? पुलिस की मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है.