IPL 2026 में एक के एक कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही हैं. रियान परगा का ई-सिगरेट पीते नजर आना पूरे देश में एक बड़ा मुद्दा बन गया था. इसको लेकर BCCI ने रियान पर एक्शन भी लिया था. जैसे ही सबको लगा कि अब क्रिकेट की बातें होंगी, तभी एक दिग्गज किक्रेटर ने इससे भी बड़ा चौंकाने वाला काम कर दिया. भारत के कपड़ों में दिखा यह स्टार गेंदबाज फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते नजर आया. इसका वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि वेप्स और ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, आयात और विज्ञापन पर पूरे में प्रतिबंध लगा है.
पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. चहल टीम के साथ हैदराबाद की यात्रा के दौरान विमान के अंदर ई-सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस इस हरकत से काफी नाराज दिखे और BCCI से एक्शन लेने को कह रहे हैं.
Here is the deleted video of Chanchal Chutmarika Chahal vaping in flight after sneaking in somehow and risking life of all https://t.co/IDZqbxmH4z pic.twitter.com/paAUmQ9FHb
— Jo Kar (@i_am_gustakh) May 7, 2026Also Read
सामने आए फुटेज में चहल चालाकी से ई-सिगरेट को छिपाने का प्रयास करते दिख रहे हैं. पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया पर टीम के सफर का वीडियो साझा किया था. उसी वीडियो के एक छोटे हिस्से में चहल वेप करते पकड़े गए. जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी और विवाद बढ़ा, फ्रेंचाइजी ने वीडियो को तुरंत हटा दिया. तब तक यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो चुकी थी.
विमान के अंदर किसी भी प्रकार की ई-सिगरेट का सेवन करना नियमों के तहत मना है. उड़ान के दौरान ऐसा करने से विमान में आग लगने का भारी खतरा रहता है. इससे सभी यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है. इसी कारण यह एक गंभीर अपराध है.
आईपीएल 2026 में ई-सिगरेट का यह दूसरा मामला है. पहले रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते पाए गए थे. उनपर 25 प्रतिशत जुर्माना लगा था. भारत सरकार ने 2019 के अधिनियम के तहत देश में ई-सिगरेट के उत्पादन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है. इसका उल्लंघन करने पर कड़े जुर्माने का प्रावधान है.