menu-icon
India Daily

बीच सड़क काटना चाहता था पत्नी का गला… अगले ही पल जो हुआ, देखकर दंग रह जाएंगे

बेंगलुरु के दासनपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी का गला काटने की कोशिश की है. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की जान बचाई और आरोपी पति को पकड़ लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

babli
Edited By: Babli Rautela
बीच सड़क काटना चाहता था पत्नी का गला… अगले ही पल जो हुआ, देखकर दंग रह जाएंगे
Courtesy: AI

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना ने सबके होश उड़ा दिए हैं. दिनदहाड़े सड़क पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की है. घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई. हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला की जान बचाई. यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके दासनपुरा में हुई है. आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, संजय बुधवार दोपहर हेलमेट पहनकर अपनी बाइक से वहां पहुंचा. उसी समय उसकी पत्नी सोनाली घर से बाहर निकली थी. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आरोपी ने अचानक सोनाली को बीच सड़क पर रोक लिया और उसे जबरदस्ती खिचा तानी करने लगा. कुछ ही सेकंड में मामला बेहद खतरनाक हो गया, जब आरोपी ने चाकू उस महिला के गले पर रख दिया. वहां मौजूद लोग घबरा गए और इलाके में हड़कंप मच गया.

लोगों ने बचाई महिला की जान

जैसे ही लोगों को समझ आया कि महिला की जान खतरे में है, तो वह तुरंत महिला का जान बनाने के लिए आगे आए. चश्मदीदों के मुताबिक, लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और महिला को उसके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहे. इस दौरान लोगों ने आरोपी की भी जमकर पिटाई की. मदद करने आए लोगों की वजह से सोनाली खुद को छुड़ाने में कामयाब रही और वहां से निकल पाई. अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो शायद वह महिला अपनी जान से हाथ धो बैठती.

कई महीनों से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक बता दें की संजय और सोनाली के बीच पिछले कई महीनों से वैवाहिक विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों की यह दूसरी शादी थी और नई जिंदगी शुरू करने के लिए वे बेंगलुरु में रह रहे थे. लेकिन समय के साथ दोनों के बीच बात बनने की जगह उलझने लग गई. सूत्रों के अनुसार, संजय को शराब की लत लग गई थी, जिसके कारण घर में आए दिन विवाद होता था.

बताया जा रहा है कि लगातार झगड़ों से परेशान होकर सोनाली ने हाल ही में संजय को छोड़ने का फैसला किया. इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने सोनाली को जान से मारने की योजना बनाई.