menu-icon
India Daily

‘गलत बन चुकी हूं…’ 12वीं की छात्रा की मौत के पीछे क्या है असली वजह? सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस

हरियाणा के गुरुग्राम में 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस को मौके से 2 पन्नों का का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने एक लड़के के परेशान किए जाने का जिक्र भी किया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
‘गलत बन चुकी हूं…’ 12वीं की छात्रा की मौत के पीछे क्या है असली वजह? सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
Courtesy: AI

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. बता दें की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है. घटना के बाद पुलिस को मौके से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने एक युवक के परेशान किए जाने की बात लिखी है. पुलिस का मानना है कि, छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. जब परिवार दोपहर में घर लौटा तो बेटी को इस हालत में देखकर हर किसी के पैरों तले जमीन निकल गई. परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई.

मृतक छात्रा की पहचान प्रिशा कुमारी के रूप में हुई है. वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में टॉप किया करती थी. पुलिस को छात्रा के स्कूल बैग से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसने मामने में एक नया मोड़ दिया है.

छात्रा के बैग से मिला सुसाइड नोट

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करे. उसने खुद को सबकी नजरों में गलत बताया और लिखा कि कोई भी उसे समझ नहीं पा रहा है. नोट के आखिर में उसने 17 बार सॉरी लिखा, जिसे पढ़कर परिवार पूरी तरह टूट गया. नोट में एक युवक का भी जिक्र किया गया है, जिस पर छात्रा को परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. परिवार का कहना है कि इसी लड़के की वजह से उनकी बेटी ने इतना बड़ा कदम उठाया.

ट्यूशन के दौरान करता था परेशान

परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था. छात्रा की एक दोस्त ने भी परिवार को बताया कि जब प्रिशा को वह युवक ट्यूशन के दौरान उसे परेशान करता था. पिता संतोष प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर मानसिक दबाव बनाया गया था. उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और हमेशा अपनी क्लास में टॉप करती थी. 

मोबाइल चैट से खुल रहे राज

पुलिस जांच के दौरान छात्रा के मोबाइल फोन ने भी कई राज खोले हैं. मोबाइल से कुछ सोशल मीडिया चैट सामने आई हैं, जिनमें युवक और दूसरे लोगों के बीच बातचीत दिखाई दे रही है. इन चैट में दोस्ती और बातचीत से जुड़े कई सबूत सामने आए हैं. हालांकि पुलिस अभी इन चैट्स की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि बिना जांच पूरी किए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा.