menu-icon
India Daily

गला घोंटा, चाकू मारा, झाड़ियों में छिपाई लाश... नाबालिग प्रेमी ने रची प्रेमिका की हत्या की खौफनाक साजिश

प्रयागराज में नाबालिग लड़के ने अपनी प्रेमिका की शादी के दबाव से परेशान होकर हत्या कर दी. आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया था. चलिए जानते हैं कैसे हुआ मामले का खुलासा.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
गला घोंटा, चाकू मारा, झाड़ियों में छिपाई लाश... नाबालिग प्रेमी ने रची प्रेमिका की हत्या की खौफनाक साजिश
Courtesy: Pinterest

प्रयागराज: गुरुवार को प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय बादशाह कुली के पास शारदा सहायक नहर के करीब झाड़ियों से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के कंकालनुमा अवशेष बरामद किए. आरोप है कि लड़की की हत्या उसके नाबालिग बॉयफ्रेंड ने 20 अप्रैल को की थी, जिसके बाद उसने शव को झाड़ियों में छिपा दिया था. 

आरोपी बॉयफ्रेंड से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना के लगभग 17 दिन बाद अपराध स्थल से लड़की के अवशेष बरामद किए. मृतका के परिजनों ने उसके कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला?

सरायइनायत थाना क्षेत्र के रहने वाले एक ऑटो-रिक्शा चालक की 17 वर्षीय बेटी जो 9वीं क्लास की छात्रा थी, उसका बहरिया के एक नाबालिग लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस रिश्ते के बारे में पता चलने पर उसके परिजनों ने आपत्ति जताई थी. इसी बीच 20 अप्रैल को लड़की लापता हो गई. 

परिजनों ने क्या लगाया आरोप?

21 अप्रैल को उसके परिजनों ने सरायइनायत थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बहरिया के लड़के पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर से 2,000 रुपये नकद और लाखों रुपये के गहने गायब हैं. जब पुलिस ने बुधवार रात आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया.

पूछताछ के दौरान क्या चला पता?

पुलिस पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी ने कबूल किया कि लड़की उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. उससे छुटकारा पाने के इरादे से उसने 20 अप्रैल को लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. उसी रात वह उसे शारदा सहायक नहर के पास ले गया और एक दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. 

इसके बाद उसने चाकू से उस पर कई बार वार किए. आखिर में उसने उसकी लाश को एक गड्ढे में फेंक दिया और उसे झाड़ियों से ढक दिया ताकि कोई उसे देख न सके. आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर, ACP थरवई अरुण पाराशर पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ लाश बरामद करने और जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे.

कब हुई थी हत्या?

आरोपी हत्यारे ने 20 अप्रैल की रात को यह बेरहमी से हत्या की थी और उसके बाद लाश को झाड़ियों के बीच फेंक दिया था. लगभग 17 दिनों तक आवारा कुत्तों और कौओं ने लाश को नोच-नोचकर खा लिया. जिसके वजह से लड़की के शरीर के कई हिस्से बरामद नहीं किए जा सके. पुलिस ने कंकाल के अवशेषों को इकट्ठा किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया. अपनी बेटी का कंकाल देखकर परिवार वाले सदमे और दुख से टूट गए.