menu-icon
India Daily

महिला विधायक को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश, वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता की जमकर हो रही किरकरी

केरल में कांग्रेस नेता चेरियन फिलिप का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नई विधायक बिंदु कृष्णा के स्वागत के दौरान कांग्रेस नेता ने उनसे गले लगने की कोशिश की.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
महिला विधायक को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश, वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता की जमकर हो रही किरकरी
Courtesy: X(Screengrab)

केरल कांग्रेस एक नए विवाद में घिर गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो मेंनई चुनी गई विधायक बिंदु कृष्णा का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में चेरियन ने बिंदु कृष्णा को गले लगाने की कोशिश की. इससे वह असहज नजर आ रही थी, बावजूद इसके चेरियन फिलिप ने दूरी बनाए रखने के संकेतों को नजरअंदाज किया.

स्वागत के दौरान शुरू हुआ विवाद

तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हाल ही में जीत दर्ज करने वाली विधायक बिंदु कृष्णा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी दौरान पार्टी नेता चेरियन फिलिप का एक वीडियो सामने आया. इसमें वह बिंदु कृष्णा को गले लगाने की कोशिश करते दिखाई दिए. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने दावा किया कि वीडियो में बिंदु कृष्णा सहज महसूस नहीं कर रही थीं और उन्होंने दूरी बनाए रखने की कोशिश भी की.

सोशल मीडिया पर तेज हुई आलोचना

वीडियो सामने आने के बाद एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि किसी महिला की असहजता को नजरअंदाज करना गलत संदेश देता है. एक्स यूजर अखिल बी नायर ने पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि आखिर एक वरिष्ठ नेता को इस तरह का व्यवहार क्यों करना पड़ा. वहीं मेडिकल प्रोफेशनल समीर ने कांग्रेस पर महिला विरोधी संस्कृति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला नेता के साथ सार्वजनिक तौर पर ऐसा व्यवहार होता है तो पार्टी नेतृत्व को इस पर जवाब देना चाहिए.

राजनीतिक दलों ने भी उठाए सवाल

इस विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता अजय शेरावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत से सवाल पूछा कि क्या वह इस मामले में कुछ कहेंगी या नहीं.