आज 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन है. मई महीना आम तौर पर भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है. लेकिन मौसम के उलटफेर में अब पहले से सबकुछ काफी बदल चुका है. इन दिनों बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है. हालांकि अभी भी कुछ राज्यों में लू के कारण लोगों परेशान हैं. लेकिन मौसम विभाग ने 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है.
IMD के मुताबिक अभी एक सप्ताह तक उत्तर और पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं लोगों के लिए थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है. खासकर किसानों और पर्यटकों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है. वहीं पूर्वी राज्यों में मौसम का हाल काफी ज्यादा खुशनुमा रहने वाला है.
राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि बारिश की उम्मीद कम है, लेकिन बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट के कारण लोगों को लू का सामना नहीं करना पडे़गा. घूमने के लिए मौसम अच्छा रहने वाला है. वहीं दिल्ली से सटे राज्य यूपी में भी मौसम मिला-जुला रहने वाला है. कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से हवाएं तेज चलेंगी. वहीं कुछ जिलों में बारिश की भी चेतावनी है. बिहार में अभी मौसम बिल्कुल बदला हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आज से 11 मई तक तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश की संभवाना जताई गई है. तापमान में कुछ खास बदलाव केसंकेत नहीं हैं, लेकिन उमस बढ़ने के कारण बिजली गिरने की आशंका है.
उत्तराखंड के ऊंचे वाले इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा. पर्यटकों के लिए मौसम अच्छा रहने वाला है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. ऊचांई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में बारिश की पूरी उम्मीद है. दक्षिणी राज्यों में भी मौसम पूरी तरह एक्टिव है. केरल से लेकर तमिलनाडु और पुडुचेरी तक के कई इलाकों में एक सप्ताह तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि राजस्थान के लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है. राज्य के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.