menu-icon
India Daily

GT vs PBKS: अहमदाबाद की पिच पर आज होगी कांटे की टक्कर, जानें चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां

3 मई को IPL 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने सामने होंगी. इस मैच से पहले सवाल यह है कि अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कल शाम कैसा बर्ताव करेगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
GT vs PBKS: अहमदाबाद की पिच पर आज होगी कांटे की टक्कर, जानें चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां
Courtesy: Pinterest

अहमदाबाद: 3 मई को IPL 2026 के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत काफी अहम होने वाली है. क्योंकि जहां एक ओर पंजाब किंग्स अपनी पिछली हार  से उभरने का प्रयास करेगी तो वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले 2 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हराकर अपनी स्थिती को सुधारा है. 

भले ही पिछले मैच में पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला टूट गया हो लेकिन इसके बावजूद टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है. इसके अलावा शुभमन गिल की जीटी पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. अब दोनों टीमें आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भिड़ेंगी. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि अहमदाबाद की पिच कैसा बर्ताव करेगी. 

GT vs PBKS हेड टू हेड 

शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस और अय्यर की पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें पंजाब किंग्स ने चार मैच में बाजी मारी है तो वहीं तीन मैच में जीटी का कब्जा रहा है. ऐसे में जीटी इस मैच को जीत कर आंकड़ों को बराबरी पर लाने का प्रयास करेगी. 

पिच रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मुकाबला पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा. पारंपरिक रूप से यह पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है.

हालांकि, पिच पूरी तरह से एकतरफा नहीं है इस पिच पर कुछ हद तक तेज गेदंबाजों को भी मदद मिलती है. उम्मीद है कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा जहां धीमी गेंद की विभिन्नताओं में माहिर तेज गेंदबाज निर्णायक साबित होंगे.

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

अहमदाबाद में आज का दिन बेहद गर्म रहने वाला है. दोपहर तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है जबकि शाम को मैच के समय वहां का तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा, हालांकि खिलाड़ियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. शाम के मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

GT vs PBKS की संभावित प्लेइंग XI

GT की संभावित प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, एम शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज.

PBKS की संभावित प्लेइंग XI:  प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह/सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. 

Topics