आईपीएल की एक खबर ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. यह विवाद पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी की पोस्ट के बाद शुरू हुआ. इसमें यूपी के एक मुस्लिम क्रिकेटर और हिंदू महिला स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर के बीच लव जिहाद का जिक्र हुआ. अब हिंदू महिला स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर का इसको लेकर एक अपडेेट सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया.
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे उत्तर प्रदेश के स्टार क्रिकेटर समीर रिजवी ही वो खिलाड़ी हैं. यह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर के साथ समीर के प्रेम प्रसंग की खबरें वायरल हो रही हैं. इस विवाद की मुख्य जड़ वह सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी ने बिना नाम लिए दावा किया कि क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड पर विशेष धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है. एंकर की दोस्त के हवाले से बताया गया कि खिलाड़ी ने निर्देश दिए थे कि उसके लौटने तक एंकर को आयतें याद हो जानी चाहिए.
उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम क्रिकेटर का एक हिंदू महिला एंकर (चैनल की नहीं, लीग में एंकरिंग करने वाली) से अफेयर चल रहा है। एंकर की एक दोस्त ने बताया क्रिकेटर कहता है कि जब तक मैं प्रैक्टिस करके आता हूं तब तक आयतें याद कर लो। वो कहता है कि अब तुम किसी क्रिकेटर से हाथ नहीं मिलाओगी।…
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) April 30, 2026Also Read
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रिजवी ने येशा सागर पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे हैं. यहां तक भी बोला गया कि क्रिकेटर ने येशा को बिकिनी पहनने से साफ मना कर दिया है. साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पुरानी बिकिनी वाली तस्वीरें हटाने का भी दिया. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि समीर अपनी इस हिंदू गर्लफ्रेंड को कुरान की आयतें पढ़ने के लिए भी कहते हैं.
Don’t believe everything you see or read on the internet. 😌
— Yesha Sagar (@yesha_sagar) May 1, 2026
येशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपने फैंस और जनता से साफ शब्दों में अपील की है कि इंटरनेट पर छपने वाली या दिखने वाली हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
लोगों का मानना है कि दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं. खबरों की मानें तो इन दोनों की नजदीकियां यूपी टी20 लीग के दौरान बढ़ी थीं. वहां येशा एक स्पोर्ट्स एंकर की भूमिका निभा रही थीं और समीर कानपुर की टीम के कप्तान थे.
First, Yesha Sagar unfollows Sameer Rizvi, then she comes back and tweets, ‘Don’t believe internet rumours,’ and follows Sameer Rizvi again. If she herself doesn’t care about her own life, why should we care 🤷♂️ pic.twitter.com/XWOCY4Avx0
— Amar💫 (@KUNGFU_PANDYA_0) May 2, 2026
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि, "पहले येशा सागर ने समीर रिजवी को अनफॉलो किया, फिर वापस आकर ट्वीट किया, इंटरनेट पर चल रही अफवाहों पर यकीन न करें और समीर रिजवी को फिर से फॉलो कर लिया. अगर उन्हें खुद अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है, तो हमें क्यों होनी चाहिए?"