menu-icon
India Daily

IND W vs SA W, Pitch Report: आज मैचेस्टर में भिड़ेंगी भारत-साउथ अफ्रीका टीम, जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड; वेदर अपडेट

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम शानदार लय में नजर आ रही है और अब उसकी निगाहें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर टिकी हैं. रविवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND W vs SA W, Pitch Report: आज मैचेस्टर में भिड़ेंगी भारत-साउथ अफ्रीका टीम, जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड; वेदर अपडेट
Courtesy: Pinterest

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम शानदार लय में नजर आ रही है और अब उसकी निगाहें लगातार तीसरी जीत दर्ज करने पर टिकी हैं. रविवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमों में गिनी जाने के बावजूद, दोनों ही टीमें अब तक अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं दिखी हैं. 

भारत ने दो जीत हासिल कर ली हैं, लेकिन अभी भी उसे अपने मध्य क्रम, पांचवें नंबर की बल्लेबाजी और चोटिल ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल की अनुपस्थिति को लेकर चिंता है. राधा यादव स्पिन गेंदबाजी के एक विकल्प के रूप में उभर सकती हैं, खासकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके मजबूत रिकॉर्ड को देखते हुए. 

वहीं, दक्षिण अफ्रीका को साझेदारी बनाने और स्ट्राइक रोटेट करने में काफी संघर्ष करना पड़ा है. शबनिम इस्माइल की वापसी से भले ही उनके गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली हो, लेकिन बल्लेबाजों को और अधिक निरंतरता से प्रदर्शन करने की जरूरत होगी. तो देखना दिलचस्प होगा कि इस मैदान पर कौन सी टीम बाजी मारेगी-

IND W vs SA W पिच रिपोर्ट

आज के विश्व कप मुकाबले के लिए एमिरैट्स ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच एक सख्त सतह है, जिससे अच्छी गति और उछाल मिलने की उम्मीद है. ये पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है. मैनचेस्टर की पारंपरिक गति और उछाल सीम गेंदबाजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. शुरुआत में यहां पर गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. 

IND W vs SA W हेड टू हेड

कुल खेले गए मैच: 24

भारत की महिला टीम ने 11 मैच जीते

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने 10 मैच जीते

कोई परिणाम नहीं: 3

वेदर रिपोर्ट

अब अगर मैनचेस्टर के मौसम की बात करें तो ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में क्रिकेट के लिए मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 19°C से 27°C के बीच रहेगा. बारिश की संभावना बहुत कम है, जो दोपहर भर 5% से 10% के बीच रहेगी, इसलिए खेल में कोई बाधा आने की संभावना नहीं है.

IND W vs SA W की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND W की संभावित प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव/प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

SA W की संभावित प्लेइंग 11: लौरा वोल्वार्ड्ट, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिज़ैन कप्प, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनोला जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा