नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट के किंग विराट कोहली के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. कोहली को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है अर्थात लंबे इंतजार के बाद किंग भारत की नीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे.
हालांकि उन्हें इस महीने के अंत में फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. इसके साथ ही इस सीरीज में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम के बाद वापसी मिली है. बता दें भारत 14 से 26 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर रहेगा, जहां दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आपस में भिड़ेंगी.
बता दें आईपीएल में हुई इंजरी के कारण विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. हालांकि अब वह प्रगति के साथ अपनी उस चोट से उबर रहे हैं जिस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में शामिल किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, लंदन में BCCI की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और उन्हें पुनर्वास के शुरुआती चरण के लिए एक कार्यक्रम दिया गया है. कोहली 22 जून, 2026 को पुनर्मूल्यांकन, आगे की योजना और बाद में मंजूरी के लिए कोर ऑफ इंजीनियर्स (सीई) के समक्ष पेश होंगे.
🚨 VIRAT KOHLI INCLUDED IN THE INDIAN SQUAD FOR ENGLAND ODIs 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 21, 2026
- Subject to fitness Clearance. pic.twitter.com/2VBzGttjqJ
फैंस के चहेते और गेंदबाजी युनिट की बैकबोन कहे जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम के बाद टीम में वापस बुलाया गया है. बता दें लंबे आईपीएल के सत्र के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण यॉर्कर किंग के आराम दिया गया था. लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो चुकी है. मुख्य चयनकर्ता ने यह कदम आगामी विश्व कप 2027 को देखते हुए लिया है.
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़.
|
दिन |
डेट |
समय (IST) |
मैच |
स्टेडियम |
|
मंगलवार |
14-जुलाई-26 |
दोपहर 3:30 बजे |
पहला वनडे |
एडगबास्टन |
|
गुरुवार |
16-जुलाई-26 |
शाम 5:30 बजे |
दूसरा वनडे |
सोफिया गार्डन |
|
रविवार |
19-जुलाई-26 |
दोपहर 3:30 बजे |
तीसरा वनडे |
प्रभु का |