menu-icon
India Daily

SRH vs KKR, Live Streaming: हैदराबाद में आज भिड़ेंगे एसआरएच-केकेआर, फैंस यहां देख पाएंगे मैच का लाइव प्रसारण

आजIPL 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला है. इस मैच में सबकी खासा नजर पैट कमिंस की एसआरएच पर रहेगी, जोकि अपने पिछले लगातार पांच मैच जीतते हुए आ रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
SRH vs KKR, Live Streaming: हैदराबाद में आज भिड़ेंगे एसआरएच-केकेआर, फैंस यहां देख पाएंगे मैच का लाइव प्रसारण
Courtesy: ANI

हैदराबाद: आज IPL 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला है. इस मैच में सबकी खासा नजर पैट कमिंस की एसआरएच पर रहेगी, जोकि अपने पिछले लगातार पांच मैच जीतते हुए आ रही है. ऑरेंज आर्मी ने अपने अभियान की शुरुआत लड़खड़ाते हुए की, टीम को  शुरुआती चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, गेंदबाजी आक्रमण में महत्वपूर्ण बदलाव करने के बाद, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने लय पकड़ी और अब टीम 9 मैचों में से 6 जीतकर अंक तालिका में तीसरे पायदान पर काबिज पर है. 

वहीं दूसरी ओर, KKR ने भी शानदार वापसी की है. तीन बार की चैंपियन टीम ने शुरुआती दौर में संघर्ष किया और अपने पहले छह मुकाबलों में से पांच में हार का सामना किया, लेकिन उसके बाद लगातार जीत हासिल करके उन्होंने जोरदार वापसी की है. उनकी ताजा जीत लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में मिली. हालांकि उसके बाद भी टीम महज 4 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है. 

SRH vs KKR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

SRH vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

SRH vs KKR के बीच मैच कब खेला जाएगा?

SRH vs KKR IPL 2026 में 03 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

SRH vs KKR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

SRH vs KKR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.

SRH vs KKR के बीच टॉस किस समय होगा?

SRH vs KKR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.

SRH vs KKR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

SRH vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

SRH vs KKR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

SRH vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

SRH vs KKR स्क्वाड

SRH: ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पायने, अमित कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, क्रेन्स फुलेट्रा
 
KKR: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा

Topics