चेन्नई: यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी गेंद का सामने करने से दुनिया भर के स्टार बल्लेबाज भी खौफ खाते हैं. बुमराह की गिनती दुनिया के बेस्ट गेंजबाजों ने में होती है, लेकिन मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज का ये आईपीएल सीजन निराशाजनक जा रहा है. बता दें जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन अभी तक केवल 2 विकेट ही चटकाए हैं.
अब इस खराब फॉर्म के बीच ही बुमराह आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. अब फैंस को बुमराह से इस मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि इससे पहले सीएसके ने मुंबई को उनके ही घरेलू मैदान पर 103 रनों की करारी शिकस्त दी थी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि बुमराह का सीएसके के खिलाफ कैसा प्रदर्शन है.
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की बात करें तो बुमराह का चेन्नई के खिलाफ प्रदर्शन औसत ही रहा है. उन्होंने चेन्नई के खिलाफ अब तक 17 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान औसत 33.20 और इकॉनमी रेट 7.58 रहा है. ऐसे में फैंस के लिए देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह आज के मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
बता दें एक हफ्ते पहले जब दोनों टीमें वानखेड़े के मैदान पर भिड़ी थीं, तब बुमराह ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने चार ओवरों में महज 31 रन खर्च कर एक विकेट भी चटकाया था. हालांकि उस मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने अब तक चेपॉक में महज 2 मुकाबले ही खेले हैं जिनमें उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका औसत 20.50 और इकॉनमी रेट 5.85 इकॉनमी रेट रहा है.
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में 2013 में कदम रखा था. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी. तब से आज तक में उन्होंने 153 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 23.21 की औसत और 7.32 की इकॉनमी रेट से 185 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 बार फाइफर और 3 बार चार विकेट चटकाए हैं.