चेन्नई: शनिवार यानी 2 मई को आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक के ऐतिहासिक मैदान पर शाम 07:30 बजे भिड़ने वाली है. इस मैच में दोनों टीमों के बीच अपनी-अपनी साख बचाने की जंग होगी, क्योंकि दोनों ही टीमें इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन कर रही हैं. साथ ही अपने फॉर्म की तलाश में हैं. साथ ही इस में जीत दर्ज कर सीएसके और एमआई अपनी प्लेऑफ की उम्मीदो को जिंदा रखने की कोशिश करेगी.
बता दें इस मैच से पहले भी दोनों टीमें इस सीजन भिड़ चुकी हैं जिसमें सीएसके ने एमआई को 103 रनों से मात दी थी. तो एमआई की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच में सीएसके से उस हार का बदला ले सके. दोनों टीमें तालिका के निचले आधे हिस्से में हैं. जहां एक ओर सीएसके 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है, वहीं एमआई आठ मैचों में सिर्फ 4 अंकों के साथ नौवें पायदान पर है. आज का मैच फैंस के लिए बेहद रोचक होने वाला है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि चेपॉक की पिच किसका साथ देगी.
बता दें दोनों की के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. जब भी मौका मिला है दोनों टीमों ने एक दूसरे को पटखनी दी है. CSK और MI के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई ने 21 मैच में बाजी मारी है. वहीं दूसरी ओर चेन्नई ने 19 मैच में MI को मात दी है. अब देखना यह है कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है.
इस मैच की मेजबानी चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम करने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हो सकती है. बल्लेबाजों के साथ ही यहां की पिच स्पिनर्स के लिए स्वर्ग मानी जाती है.
दूसरी पारी के दौरान काफी ओस पड़ने की संभावना है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है. इस कारण टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं.
आज रात चेन्नई में होने वाले सीएसके बनाम एमआई मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है, हालांकि मैच के समय आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में बारिश की कोई संभावना नहीं है. जिससे पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है. मैच के दौरान ज्यादा उमस के कारण खिलाड़ियों को 38 से 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा.
CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान/उरविल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी/रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: नूर अहमद
MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर/कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम ग़ज़नफ़र,
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार