हैदराबाद: IPL 2026 की गाड़ी अब रफ्तार पकड़ते हुए 45 मैचों का सफर तय कर चुकी है. आज लीग का 45वां मुकाबला सनराइडर्स हैदराबाद और तीन बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर के 03:30 बजे खेला जाएगा. इस आईपीएल सीजन SRH ने एक अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. क्योंकि शुरुआती लगातार चार में लगातार तीन मैच के बाद टीम ने ऐसा पासा पलटा कि अब टीम पिछले लगातार 5 मैच से जीतती आ रही है. 6 जीत के साथ SRH पॉइंट्स में तीसरे स्थान पर है.
वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो इस सीजन टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा है. तीन बार की चैंपियन इस सीजन अपनी छाप छोड़ने में असफल रही. भले ही टीम ने पिछले मैच में सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद भी टीम 8 में से केवल 2 मैच में जीतकर अंक तालिका में आठवें पायदान पर ह. हालांकि इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. लेकिन उससे पहले दोनों टीमें के बीच के आंकड़े, पिच और वेदर रिपोर्ट जानते हैं-
दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें की इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद से कहीं ज्यादा आगे हैं. दोनों टीमों की आईपीएल में 31 बार आपस में भिड़ंत हुई है, जिसमें केकेआर ने 20 मैच अपने नाम किए हैं जबकि एसआरएच ने महज 11 मैच में बाजी मारी है.
भले ही सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन केकेआर के सामने टीम का प्रदर्शन बेहद औसत रहा है. हालांकि इस सीजन पहले भी दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं जिसमें एसआरएच ने 65 रनों से बाजी मारी थी.
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच आज बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. जिससे इस सीजन इस मैदान पर एक और उच्च स्कोर वाला मैच देख पाएंगे. दोपहर का मैच होने के कारण यहां पर ड्यू फैक्टर काम नहीं करेगा. जिससे लक्ष्य का पीछा करने का मुख्य फायदा खत्म हो जाएगा.
AccuWather के अनुसार रविवार को हैदराबाद का मौसम बेहद गर्म रहने वाला है. आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. जिस कारण फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. दिन में यहां का अधिकतम तापमान 42°C तक पहुंचने की उम्मीद है. मैच के दौरान यहां का तापमान 35°C से 40°C के बीच रहेगा.
SRH संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंज
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा
KKR संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती