नई दिल्ली: IPL की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां राजस्थान रॉयल्स की मालिकाना हक को लेकर एक बड़ा सौदा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों का एक समूह आरआर को खरीदने जा रहा है, जिससे क्रिकेट और कॉर्पोरेट जगत दोनों में हलचल मच गई है.
बताया जा रहा है कि लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल और आदर पूनावाला के नेतृत्व वाले समूह ने राजस्थान रॉयल्स और उससे जुड़ी अन्य टीमों पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स को करीब 1.65 अरब डॉलर में खरीद लिया है. हालांकि, इस सौदे को पूरा होने से पहले BCCI, CCI और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से मंजूरी मिलना जरूरी है.
रिपोर्ट्स के अनुसार मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि आदर पूनावाला लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के मालिक हक होंगे, वहीं शेष 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास ही रहेगी, जिनमें वर्तमान मालिक मनोज बदाले भी शामिल हैं. इस सौदे के 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
🚨 RAJASTHAN ROYALS GOES TO THE MITTAL FAMILY AND ADAR POONAWALA. 🚨
- RR has been sold for 15,660cr with 75% stake goes to ArcelorMittal, 18% stake to Adar Poonawala and 7% remains with the existing owner including Manoj Badale. pic.twitter.com/TDGmi4qr5lAlso Read
- IPL 2026: सबको पछाड़ते हुए मुंबई इंडियंस के दूसरे सबसे धाकड़ बल्लेबाज बने सूर्या, नंबर 1 पर किस खिलाड़ी ने किया कब्जा?
- GT vs PBKS: अहमदाबाद की पिच पर आज होगी कांटे की टक्कर, जानें चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां
- इस दिन होगा IPL प्लेऑफ वेन्यू का ऐलान! बेंगलुरु-चंडीगढ़ की उम्मीदों पर फिरा पानी, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 3, 2026
इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में कई बड़े नाम शामिल होंगे. इनमें लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिषा मित्तल-भाटिया और आदर पूनावाला जैसे उद्योगपति शामिल होंगे. इससे फ्रेंचाइजी के संचालन और रणनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
इससे पहले मार्च में कल सोमानी के नेतृत्व में एक अन्य समूह ने भी फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश की थी. इस समूह में अमेरिकी कारोबारी और बड़े निवेशक शामिल थे, लेकिन फंडिंग और कुछ अड़चनों के चलते यह सौदा पूरा नहीं हो सका.
फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का स्वामित्व मनोज बदाले की इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है, जिनकी लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और फॉक्स कॉर्पोरेशन जैसे बड़े निवेशक भी इसमें हिस्सेदार हैं.