Taliban in Afghanistan: अफगानिस्तान में तालिबान ने नए कानून पेश किए है. ये नए कानून महिलाओं के लिए हैं. इनमें ऐसे प्रावधान हैं जो महिलाओं को पब्लिक प्लेस पर बोलने की पाबंदी और शरीर के हर हिस्से को ढकने की बात करते हैं. ये कानून महिलाओं के लिए घूंघट पहनने और उनकी सार्वजनिक भूमिकाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए लाया गया है.
महिलाओं को लेकर पहले से ही अफगानिस्तान में कड़े कानून थे. अब तालिबानी सरकार ने जो नए कानून पेश किए हैं उससे महिलाओं का जीवन और भी दुष्कर हो जाएगा.
नए कानूनों के तहत, महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अपने चेहरे सहित पूरे शरीर को ढंकना अनिवार्य है. इन कानूनों को तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा मंजूरी दी गई है. कानून में यह स्पष्ट किया गया है कि कपड़े पतले, तंग या छोटे नहीं होने चाहिए, और "प्रलोभन" को रोकने और दूसरों को लुभाने से बचने के लिए चेहरे को ढंकना आवश्यक है.
नए कानूनों के तहत अफगानिस्तान की महिलाएं अपने रिश्तेदारों के अलावा अन्य किसी पुरुष को भी नहीं देख सकती. ब्लड रिलेशन के अलावा अन्य किसी पुरुष को महिलाएं नहीं देख सकती. दूसरे किसी पुरुष को देखना कानून का उल्लंघन माना जाएगा.
तालिबान द्वारा पेश किए गए नए कानून के तहत महिलाएं पब्लिक प्लेस पर गाना नहीं गा सकतीं. न ही जोर-जोर से कुछ पढ़ सकती हैं. नए कानून के तहत ये सब प्रतिबंधित होगा.
नए कानून किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम या सामाज में महिलाओं की आवाज को दबाने की बात कर रहे हैं. इससे सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी गंभीर रूप से सीमित हो जाती है.
नए नियमों के तहत जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों को प्रकाशित करने पर भी प्रतिबंध हैं. नए कानून का ये भाग अफगानिस्तान में मीडिया को और कमजोर करेगा.
2021 में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने अब तक अफगानिस्तान में कई सारे बदलाव किए हैं. पूरे अफगानिस्तान में इन कानूनों को लागू करने में महत्वपूर्ण शक्ति रखता है.