menu-icon
India Daily

T20 World cup: अभिषेक शर्मा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर सस्पेंस

तिलक वर्मा ने गुरुवार को होने वाले  मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है. अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को होने वाले  मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

hemraj
T20 World cup: अभिषेक शर्मा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर सस्पेंस
Courtesy: @CricCrazyJohns

भारत के स्टार टी20 ओपनर अभिषेक शर्मा को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है. वो मैच से पहले बुधवार शाम को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे. तिलक वर्मा ने गुरुवार को नामीबिया से होने वाले  मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर इंडिया मैच से ठीक पहले फाइनल फैसला ले सकता है. अगर वो मैच नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन बतौर ओपनर टीम में खेल सकते हैं. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला था. वो शून्य रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में नामीबिया के खिलाफ उनके पास रन बनाने का शानदार मौका था, लेकिन उनके बीमार होने की वजह से उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. 

तिलक वर्मा ने अभिषेक के फिट होने की पुष्टि की

नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले तिलक वर्मा ने प्रेस कांफ्रेस में अभिषेक शर्मा को छुट्टी मिलने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि वो अब ठीक हैं. उन्होंने बताया कि अभिषेक अस्पताल गए थे. वहां उन्होंने कुछ टेस्ट करवाए और अब उन्हें छुट्टी मिल गई है.  उनके प्लेइंग इलेवन में खेलने के बारे में उन्होंने कहा कि कल तय करेंगे कि उन्हें कैसा लग रहा है और फिर मैच के बारे में फैसला करेंगे.

15 फरवरी को पाकिस्तान से मैच

आप जानते हैं कि भारत का 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबों में मैच होना है. ऐसे में अभिषेक शर्मा को लेकर टीम इंडिया शायद ही कोई रिस्क ले. इस बात की पूरी संभावना है कि उनके पूरी तरह से फिट होने पर ही उन्हें नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मैच में मौका मिलेगा.

संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ रहे थे फ्लॉप

संजू सैमसन की बात करें तो वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें बतौर ओपनर मौका दिया था. लेकिन वो इस सीरीज में बुरी तरह असफल रहे. इस सीरीज में ईशान किशन  ने बतौर ओपनर भी बल्ले से धमाल मचाया था. इसी वजह से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच में ओपनिंग की थी. ऐसे में अगर अभिषक अगर दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर होते होते हैं, तो इस बात की पूरी संभावना है कि संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ उनके साथ दूसरे ओपनर होंगे.