menu-icon
India Daily

MI vs CSK: आज वानखेड़े में चेन्नई-मुंबई के बीच होगी भिड़ंत, जानिए वेदर-पिच रिपोर्ट

5-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 07:30 बजे भिड़ने वाली है. दोनों टीमों के बीच लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता देखी गई है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
MI vs CSK: आज वानखेड़े में चेन्नई-मुंबई के बीच होगी भिड़ंत, जानिए वेदर-पिच रिपोर्ट
Courtesy: Pinterest

मुंबई: 5-5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 07:30 बजे भिड़ने वाली है. दोनों टीमों के बीच लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता देखी गई है. इस कारण फैंस को इस हाई प्रोफाइल मैच का इंतजार रहता है. हालांकि इस सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. जिसमें रहा है. 

दोनों टीमों ने अब तक कुल 6-6 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें महज 2-2 मैच में सफतला मिली है और बाकी के 4-4 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि  मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में 99 रनों से जीत दर्ज वापसी की नीव रख दी है. साथ ही यह मुकाबला एमआई के घरेलू मुकाबले पर होने वाला है.  तो देखना दिलचस्प होगा कि वानखेड़े की पिच किसका साथ देगी. 

MI vs CSK हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो दोनों टीमें अब तक कुल 39 बार मुकाबले के लिए आमने सामने रही हैं. जिनमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है. मुंबई इंडियंस ने 21 जीत हासिल की हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 बार जीत दर्ज की है.

फैंस को मिलेगा हाई स्कोरिंग मैच देखने का मौका

वानखेड़े का मैदान बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है. लाल मिट्टी वाली पिच होने के कारण यहां अतिरिक्त उछाल मिलती है जिस कारण बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स खेलने में सफल हो पाते हैं. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण, यहां अक्सर ही हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है. साथ ही बता दें कि शुरुआती ओवर्स में यहां पर तेज गेंदबाज को स्विंग मिल सकती है. इसके अलावा यहां पर रन चेज करना आसान होता है. 

कुछ ऐसा रहेगा मुंबई के मौसम का मिजाज

AccuWeather के अनुसार आज मुंबई में तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और ह्यूमिडिटी करीब 58 प्रतिशत रहने की संभावना है. इसके अलावा मैच के दौरान बारिश का आशंका शून्य के बराबर है जिस कारण फैंस पूरे 40 ओवर्स के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

MI vs CSK संभावित प्लेइंग इलेवन

MI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भरत 

इंपैक्ट सब: अश्विनी कुमार

CSK: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजापनीत सिंह, स्पेंसर जॉनसन

इंपैक्ट सब: मुकेश चौधरी

Topics