नेपाल में 40 लोगों से भरी भारतीय बस के नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे बस नदी में गिर गई. फिलहाल, घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है. कुछ घायलों को नदी से निकालकर स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
न्यूज एजेंसी ANI ने नेपाल पुलिस के हवाले से बताया कि कम से कम 40 यात्रियों को ले जा रही एक भारतीय बस शुक्रवार को तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई. घटनास्थल पर नेपाली सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल के सीनियर एसपी माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 पुलिसकर्मियों का एक दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है और बचाव कार्य कर रहा है.
#WATCH | Nepal: An Indian passenger bus with 40 people onboard has plunged into the Marsyangdi river in Tanahun district. The bus was en route to Kathmandu from Pokhara. Search and rescue operations underway by the Nepal Army at the incident site.
— ANI (@ANI) August 23, 2024
(Video Source: News Agency… pic.twitter.com/txxO43O4CV
जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है. हादसे की शिकार बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी.
वहीं, उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या इस दुर्घटना में राज्य का भी कोई व्यक्ति शामिल था. बताया जा रहा है कि भारतीय यात्री पोखरा के माझेरी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे. बस शुक्रवार सुबह पोखरा से काठमांडू के लिए रवाना हुई थी.