menu-icon
India Daily

पीएम मोदी की यूके यात्रा में फ्री ट्रेड डील पर होंगे हस्ताक्षर, किंग चार्ल्स से भी होगी मुलाकात

PM Modi in UK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर लंदन पहुंचे. यह यात्रा दोनों देशों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इसका उद्देश्य भारत और यूके बीच व्यापारिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाना है. 

Shilpa Shrivastava
पीएम मोदी की यूके यात्रा में फ्री ट्रेड डील पर होंगे हस्ताक्षर, किंग चार्ल्स से भी होगी मुलाकात

PM Modi in UK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूनाइटेड किंगडम की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर लंदन पहुंचे. यह यात्रा दोनों देशों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इसका उद्देश्य भारत और यूके बीच व्यापारिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाना है. पीएम मोदी के आगमन पर, ब्रिटिश और भारतीय अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान ब्रिटिश मंत्री कैथरीन वेस्ट और भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी शामिल थे. 

प्रधानमंत्री के रूप में यह पीएम मोदी की चौथी यूके यात्रा है. इससे पहले 2015, 2018 और 2021 में COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने यूके यात्रा की थी. यूके में भारतीय समुदाय के लोग उन्हें फिर से देखकर काफी उत्साहित नजर आए. 

पीएम मोदी यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से करेंगे मुलाकात: 

यात्रा के दौरान पीएम मोदी चेकर्स में यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात करेंगे. साथ ही किंग चार्ल्स तृतीय के साथ भी बातचीत करेंगे. इस यात्रा के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड डील समझौता पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस व्यापार समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर टैक्स को कम करना, प्रोडक्ट को सस्ता और व्यापार को आसान बनाना है. दोनों देशों का लक्ष्य वर्ष 2030 तक व्यापार को 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना है.

वर्तमान में, भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार 55 अरब डॉलर का है. ब्रिटेन भारत में एक प्रमुख निवेशक भी है, जिसने अब तक 36 अरब डॉलर का निवेश किया है. इस बीच, ब्रिटेन में भारतीय कंपनियां लगभग 1,00,000 लोगों को रोजगार प्रदान करती हैं और लगभग 20 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हैं और ये संबंध टेक्नोलॉजी, शिक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं. इस यात्रा से इन संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है.