menu-icon
India Daily

कमरे में कैद हुईं नीदरलैंड की खूबसूरत राजकुमारियां, दुनिया में फिर रही हैं भागी-भागी; किसके खौफ में जी रहीं ऐसी जिंदगी?

नीदरलैंड की दो राजकुमारियों को अपनी जान बचाने के लिए दूसरे देश तक भागना पड़ रहा है. महाराजा के घर से होने के बाद भी आम जीवन नहीं मिल पा रहा है. हालांकि पुलिस ने उनपर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
कमरे में कैद हुईं नीदरलैंड की खूबसूरत राजकुमारियां, दुनिया में फिर रही हैं भागी-भागी; किसके खौफ में जी रहीं ऐसी जिंदगी?
Courtesy: X (@chikistrakiz)

फिल्मों और कहानियों में अक्सर राजकुमार और राजकुमारियों को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत इंसान बताया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनका परिवार कोई आम नहीं बल्कि एक महाराजा परिवार से आते हैं. लेकिन नीदरलैंड की युवा राजकुमारियों के लिए यही सबसे बड़ा खतरा बन चुका है.

नीदरलैंड की दो युवा राजकुमारी कैथरीना अमालिया और एलेक्सिया का जीवन कमरे में कैद हो गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों राजकुमारियों पर जानलेवा हमले की साजिश रची जा रही है. पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिय है, जिस पर नाजी विचारधारा से प्रेरित होने का संदेह जताया जा रहा है. मीडिया के मुताबिक आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस को मिली जानकारी 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल साजिश के असली मकसद पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच जारी है. पुलिस ने आरोपी के पास से दो कुल्हाड़ियां बरामद की हैं, जिन पर 'एलेक्सिया', 'मोसाद' और नाजी काल का नारा 'सीग हेल' खुदा हुआ मिला. इसके अलावा, एक हाथ से लिखा नोट भी पुलिस को मिला है, जिसमें दोनों राजकुमारियों के नाम के साथ 'ब्लडबाथ' शब्द लिखा गया था. हालांकि अभी पुलिस को इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि आरोपी अकेला है या फिर किसी गिरोह का कोई हिस्सा है. राजकुमारी कैथरीना अमालिया पर पहले भी कई बार खतरे हो चुके हैं. कुछ समय पहले ड्रग गिरोहों ने उनके और तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्क रुटे के अपहरण की साजिश रची थी.

कमरे में कैद हुई जिंदगी

राजकुमारी का जीवन सुरक्षा कारणों से कमरे में कैद हो गया है. कॉलेज में पढ़ाई कर रही राजकुमारी कैथरीना को 2022 में अपने एम्स्टर्डम के होस्टल को छोड़कर द हेग के महल में शिफ्ट होना पड़ा था. क्योंकि उस समय भी उनपर हमले की कोशिश की गई थी. राजकुमारी अमालिया कई बार खुलकर बता चुकी हैं कि वे सुरक्षा के घेरे में जीने से थक चुकी हैं. 2024 में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए गुपचुप तरीके से स्पेन के मैड्रिड में कुछ समय बिताया. उन्होंने कहा था कि मुझे आम जिंदगी बहुत याद आती है. उनकी मां, रानी मैक्सिमा ने भी इन घटनाओं का बेटी पर गहरा असर होने की बात कही है. रानी ने कहा कि अमालिया अपनी मर्जी से बाहर नहीं निकल पातीं, जो उनकी उम्र की किसी भी युवती के लिए बेहद मुश्किल है. नीदरलैंड जैसे शांतिप्रिय देश में राजपरिवार के सदस्यों पर बार-बार होने वाले खतरे चिंता का विषय बन गए हैं.