अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध में साल 2026 में पूरी दुनिया के लिए बड़ा संकट पैदा कर दिया है. न सिर्फ मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया में इसका ग्लोबली असर पड़ना तय है. 28 फरवरी 2026 को रमजान के दौरान अमेरिका और इज़राइल ने मिलकर ईरान पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक की. इस महायुद्ध की आहट कई हफ्तों से सुनाई दे रही थी. अमेरिका-इजरायल ने शिया बहुल मुस्लिम देश के धार्मिक गुरु और सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई सहित कई शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेताओं को मार गिराया है. इसके बाद ईरान की तरफ से मिडिल ईस्ट के कई देशों सऊदी अरब, कतर, बहरीन, ओमान के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया है. दोनों देशों के बीच ये लड़ाई कई हफ्तों तक चलने की संभावना है. अमेरिकी दूतावासों पर ईरान के ड्रोन हमलों से खाड़ी देशों में तेल सुविधाएं प्रभावित हुईं है और पूरी दुनिया में ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.