पूरी दुनिया में रोबोट्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अगर ये रोबोट्स बेकाबू हुए तो ये इंसान के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. वैज्ञानिक इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर चुके हैं. यह चेतावनी कहीं न कहीं सच साबित होती नजर आ रही है. अलग-अलग जगहों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब रोबोट्स बेकाबू हो गए.
ताजा मामला चीन का है, जहां एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान एक मानव निर्मित रोबोट बेकाबू हो गया. बेकाबू होते ही रोबोट हाथ-पैर फेंकने लगा. रोबोट जिस तरह से हरकत कर रहा था उससे मैदान में मौजूद लोगों को गंभीर चोट भी लग सकती थी. आखिरकार उस रोबोट को उसके व्यवहार के कारण तुरंत प्रतियोगिता से हटा दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
'बागी रोबोट’ का हंगामा, चीन में मैदान से बाहर किया गया
— RT Hindi (@RT_hindi_) May 3, 2026
चीन के एक स्पोर्ट्स फेस्टिवल में एक रोबोट को खराब व्यवहार के कारण प्रतियोगिता से हटा दिया गया।
वीडियो साभार: Ruptly pic.twitter.com/xBSg1Ibi8Y
रोबोट के इस तरह से बेकाबू होने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले बीजिंग की एक यूनिवर्सिटी में में एक मानव निर्मित रोबोट एक डांस इवेंट के दौरान बेकाबू हो गया था. वह महिला छात्रों के नजदीक जाने लगा और उन्हें हग करने लगा. इसके बाद स्टाफ ने तुरंत उसे वहां से बाहर निकाला.
During a performance a university sports event in Shaanxi, a dancing robot suddenly turned and hugged a female dancer beside it before staff quickly stepped in and pulled it away. The clip sparked jokes online, with some asking: “Has it developed self-awareness already?!” pic.twitter.com/E1NsYZ4EGg
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) April 24, 2026
इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी कि क्या रोबोत स्वत: ही ऐसा व्यवहार करने लगा था या उसके हेंडलर द्वारा उसे मेनुपुलेट किया गया था.
रोबोट का इस तरह से बेकाबू हो जाना उनकी प्रोग्रामिंग में हुई गलती की वजह से हो सकता है.
सॉफ्टवेयर बग (Software Bug): रोबोट के कोड में कोई गलती हो सकती है. उदाहरण के लिए एक फैक्ट्री रोबोट को 'बॉक्स को दाएं रखो' का निर्देश मिलता है, लेकिन बग के कारण वह 'बॉक्स को दीवार पर पटको' जैसी हरकत करने लगे.
सेंसर की विफलता: अगर रोबोट की 'आंखें' (कैमरा, लिडार) सही से काम नहीं कर रही हैं, तो वह अपने वातावरण को गलत समझेगा. कोई डिलीवरी रोबोट दीवार को रास्ता समझकर उससे टकरा सकता है.
हार्डवेयर खराबी: कोई मोटर जाम हो जाना, गियर टूट जाना, या बैटरी में अचानक आई खराबी भी रोबोट को अनियंत्रित कर सकती है.