menu-icon
India Daily

बाइक पर पीछे बैठी लड़की पर तड़ातड़ थप्पड़ बरसाता रहा शख्स, लोगों का खौल गया खून! भुवनेश्वर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति अपनी बाइक पर पीछे बैठी महिला को बीच सड़क पर मारता नजर आ रहा है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
बाइक पर पीछे बैठी लड़की पर तड़ातड़ थप्पड़ बरसाता रहा शख्स, लोगों का खौल गया खून! भुवनेश्वर का वीडियो वायरल
Courtesy: X (@SouleFacts)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. हालांकि कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे इंगन्नोर करना संभव नहीं हो पाता है. इन्ही वीडियो में से एक नया वीडिया भुवनेश्वर का वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ बाइक से जा रहा है और इसी बीच उसको पिटने लगता है. 

वायरल हो रहे वीडियो में पुरुष और एक महिला बाइक से जाते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान अचानक वह व्यक्ति बिना किसी झिझक के पब्लिक प्लेस पर ही बाइक पर पीछे महिला को मारने लगता है. हालांकि शुरुआत में ऐसा लगा कि शायद वह शांत हो गया हो, लेकिन खुछ दूर जाने के बाद फिर से वह महिला को मारने लगता है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

लोगों ने इस वीडियो को अंतरात्मा को झकझोर देने वाला बताया. इस वीडियो को सौलेफैक्ट्स नाम के यूजर द्वारा एक्स पर साझा किया गया है. जिसमें यूजर ने बताया कि इस वीडियो को वहां से गुजर रहे किसी दूसरे व्यक्ति ने बनाया है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि किसी भी भी बात पर, बहस में या किसी भी रिश्ते में दूसरे इंसान पर हाथ उठाना सही नहीं हो सकता है.

यूजर ने लिखा कि चाहे लड़का हो या फिर लड़की अगर आप रिश्ते में हैं और आपका अपमान किया जा रहा है तो आप इसे चुपचाप बिल्कुल ना सहें. किसी भी अपमान और डर के नाम पर चुप रहना गलत है, ऐसे रिश्तों से बाहर निकलना ही आपके लिए सही होगा. ऐसे रिश्तों को जल्द से जल्द खत्म कर दे. इंडिया डेली इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है.

लोगों का फूंटा गुस्सा

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है. एक ओर जहां व्यक्ति लगातार महिला पर वार करता दिख रहा है. वहीं महिला केवल अपना बचाव करती नजर आ रही है. इसके बाद भी वह व्यक्ति बीच सड़क पर महिला पर लगातार हमला करता रहा और वहां से गुजर रहे लोग देखते रहे.

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया. एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि गरिमा से कभी भी समझौता नहीं हो सकता है. वहीं दूसरी व्यक्ति ने कहा कि प्यार कभी भी चोट नहीं पहुंचा सकता है. इस वीडियो को देख कर कुछ लोगों का गुस्सा भी फूंट रहा है. उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने चाहिए.