Glich in Google Services: आश्चर्यजनक घटनाक्रम में, दुनियाभर में हजारों यूजर्स को गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज़ इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. ये जानकारी वेबसाइट Downdetector से मिली है, जो ऑनलाइन सेवाओं में आने वाली दिक्कतों को ट्रैक करती है.
सोशल मीडिया पर भी इस समस्या की चर्चा तेजी से फैली, जहाँ X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने गूगल की इन अहम सेवाओं को एक्सेस न कर पाने की बात कही.
Downdetector के आंकड़ों के मुताबिक, गूगल सेवाओं को एक्सेस करने में परेशानी झेलने वालों की संख्या 1232 थी. इनमें से करीब 70% यूजर्स को गूगल की वेबसाइट तक पहुंचने में दिक्कत हुई. वहीं लगभग 28% यूजर्स को गूगल सर्च इस्तेमाल करने में परेशानी आई और करीब 2% यूजर्स को गगूल मैप्स चलाने में दिक्कत हुई.
समस्या का पता चलते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी परेशानी बतानी शुरू कर दी. X पर एक यूजर ने इस दिक्कत को सबसे पहले पहचानते हुए लिखा, "क्या किसी और को भी गूगल न्यूज़ और डिस्कवर ठप दिख रहे हैं?"
थोड़ी देर बाद, Downdetector पर थॉमस विल्किन्स नाम के एक अन्य यूजर ने बताया कि उन्हें अपने फोन पर गूगल सर्च इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है. उन्होंने लिखा, "मेरे फोन पर बाकी सभी वेबसाइट्स चल रही हैं, लेकिन गूगल सर्च ठप है. गूगल सर्च का ना चलना अजीब बात है. क्या किसी को पता है कि क्या हो रहा है?"
इसी तरह, Downdetector पर Danielravennest नाम के यूजर ने लिखा, "गूगल न्यूज़ कंटेंट लोड नहीं हो रहा है - हालांकि पेज खुद तो खुल जाता है."
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गूगल डिस्कवर और गूगल न्यूज़ सेवाएं क्यों ठप हुईं. Downdetector पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, यह समस्या दुनिया के कई हिस्सों में देखी गई. हालांकि, गूगल ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह देखना बाकी है कि गूगल इस दिक्कत को ठीक करने के लिए क्या कदम उठाती है और सेवाएं कब तक बहाल हो पाएंगी.