menu-icon
India Daily

टेक्स्ट मैसेज में हुई गलती को ऐसे कर पाएंगे ठीक, ये है आसान तरीका

How To Edit Google Message: अगर आपने किसी को गूगल मैसेज भेजा है और उसमें कोई गलती हो गई है तो आप उसे आसानी से ठीक कर पाएंगे. यहां हम आपको इसी का तरीका बता रहे हैं. 

India Daily Live
टेक्स्ट मैसेज में हुई गलती को ऐसे कर पाएंगे ठीक, ये है आसान तरीका
Courtesy: Canva

How To Edit Google Message: Google ने अपने मैसेज ऐप में एक कमाल का फीचर पेश कर दिया है. RCS चैट के अंदर भेजे गए मैसेज को एडिट करने की क्षमता दी गई है. यह एडिट बटन यूजर्स को टाइपो एरर ठीक करने के लिए 15 मिनट का समय देता है. जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि RCS का मतलब है रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज है. यह SMS/MMS टेक्स्टिंग का अपग्रेड है. यह कई फीचर्स उपलब्ध कराता है जो मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. 

पिछले काफी समय से इस फीचर को लाने की बात चल रही थी और अब आखिरकार कंपनी ने इस फीचर यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है. यह अपडेट Google मैसेज को WhatsApp और Apple के iMessage जैसे अन्य लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप जैसा बना देता है. अब मैसेज में हुई कोई भी गलती आसानी से ठीक दकी जा सकेगी. चलिए जानते हैं कि इस फीचर को इस्तेमाल कैसे करना है. 

गूगल मैसेज को कैसे करें एडिट: 

एडिटिंग के लिए 15 मिनट की समय सीमा: 

बता दें कि गूगल मैसेज को एडिट करने के लिए केवल 15 मिनट का टाइम दिया जाएगा. इसके बाद यह ऑप्शन गायब हो जाएगा और फिर आप मैसेज को चेंज नहीं कर पाएंगे. यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एडिटिंग सर्विस फिलहाल RCS चैट तक सीमित है. स्टैंडर्ड SMS/MMS मैसेज में अभी भी यह सर्विस नहीं दी गई है.