menu-icon
India Daily

सम्राट सरकार में किस-किस जाति के मंत्री? यहां समझ लीजिए जाति समीकरण का पूरा गणित

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पद पर 22 दिन पूरे करने के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं. पटना के गांधी मैदान में 31 नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
सम्राट सरकार में किस-किस जाति के मंत्री? यहां समझ लीजिए जाति समीकरण का पूरा गणित
Courtesy: ani

पटना: बिहार में सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. आज गांधी मैदान में 31 नेता मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस मंत्रिमंडल में एनडीए ने बिहार में जाति समीकरण को बैलेंस करने का भरपूर प्रयास किया है. जिसके तहत मंत्रि बनाने के लिए नेताओं के चयन में बहुत सावधानी बरती गई है. 

बीजेपी के होंगे 15 मंत्री

इस नये मंत्रिमंडल में बीजेपी के 15 विधायकों को जगह दी गई है, जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 13 पद मिले हैं. इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) को दो ही मंत्री पद मिले हैं. वहीं जीतन राम मांझी और उप्रेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाली पार्टियों को सिर्फ एक-एक मंत्री पद दिए गए हैं. हालांकि मंत्रिमंडल में BJP का हिस्सा बड़ा होगा फिर भी JDU इसमें एक अहम भूमिका अदा करेगी. खास बात यह है कि दोनों ही पार्टियों ने अपने सोशल और जातीय वोटबैंक को ध्यान में रखकर मंत्रियों को सिलेक्ट किया है.

बीजेपी ने सामाजिक समीकरण पर किसे चुना?

BJP द्वारा चुने गए मंत्रियों में 6 अपर कास्ट से हैं. 7 पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी और ईबीसी से हैं और दलित समुदायों से 2 मंत्रियों को चुना गया है. इसके साथ ही अपर कास्ट से 2 भूमिहार नेताओं को शामिल किया गया है. 2 ब्राह्मण और 2 राजपूत नेताओं को मंत्री के रूप में चुना गया है. इसके साथ ही पार्टी ने पिछड़े और अति पिछड़े समुदायों के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया है. जिनमें यादव, मल्लाह, कानू, चंद्रवंशी, तेली और अदर समाज के हैं. बीजेपी में कुछ प्रमुख नाम- विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, नंदकिशोर राम  शामिल है.

जेडीयू के मंत्रियों का समीकरण

सरकार में JDU के 13 मंत्री शामिल होंगे, जिनमें 1 सवर्ण नेता, एक मुस्लिम नेता और 8 ओबीसी-ईबीसी नेता शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही मंत्रिमंडल में 3 दलित नेताओं को भी शामिल किया गया है, जिससे वोट बैंक को साधा जा सके. इनमें 2 मंत्री कुर्मी समुदाय से आते हैं, 3 धनुष समुदाय से और 1 कुशवाह समुदाय के नेता को चुना गया है. साथ ही 1 सूडी यानि वैश्य समुदाय के नेता को मौका दिया गया है. इन नेताओं में सबसे पहला नाम नीतीश कुमार के बेट निशांत कुमार का है, वहीं श्रवण कुमार, मदन शाहनी, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, जामा खान और सहयोगियों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है.

चिराग की पारिटी के इन लोगों को मिला मंत्री पद

चिराग की लोजपा (राम विलास) से संजय पासवान (दलित), संजय सिंह (राजपूत) को चुना गया है. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी से संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाए जाएंगे, जो मुसहर समुदाय से आते हैं. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी एक बार फिर दीपक प्रकाश को मंत्री बनाएगी, ये कुशवाहा समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं. कुल मिलाकर सरकार में जाति समीकरण को साधने का पूरा प्रयास किया गया है.