menu-icon
India Daily

तुमसे मिलना चाहता हूं…गे डेटिंग ऐप पर आया मैसेज, मिलने पहुंचा इंजीनियर और फिर शुरू हुआ खौफनाक खेल

बेंगलुरु में एक सिविल इंजीनियर को गे डेटिंग ऐप पर पार्टनर तलाशना भारी पड़ गया. आरोपी कई दिनों तक उससे बातचीत करते रहे और फिर मिलने के बहाने सुनसान जगह बुलाकर हमला कर दिया. ब

reepu
Edited By: Reepu Kumari
तुमसे मिलना चाहता हूं…गे डेटिंग ऐप पर आया मैसेज, मिलने पहुंचा इंजीनियर और फिर शुरू हुआ खौफनाक खेल
Courtesy: Grok (प्रतिकात्मक)

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती करना एक युवक को भारी पड़ गया. 27 वर्षीय सिविल इंजीनियर ऑनलाइन पार्टनर की तलाश कर रहा था, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि सामने वाले लोग अपराधी निकले. मुलाकात के नाम पर उसे सुनसान इलाके में बुलाकर बेरहमी से हमला किया गया.

पीड़ित पिछले तीन साल से गे डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था. इसी दौरान उसकी बातचीत कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने भरोसा जीतने के बाद मिलने का प्लान बनाया. जैसे ही युवक तय जगह पर पहुंचा, वहां उसका सामना चार हमलावरों से हो गया. इसके बाद पूरी घटना ने खौफनाक मोड़ ले लिया.

मिलने के बहाने सुनसान जगह बुलाया

एफआईआर के मुताबिक युवक को ऐप पर मिले एक व्यक्ति ने बागुलूर रोड के पास पलानहल्ली गेट पर बुलाया था. वह बस से वहां पहुंचा, लेकिन मौके पर पहुंचते ही चार लोगों ने उसे घेर लिया. आरोपी उसे जबरन जयमुनि लेआउट की ओर ले गए और लगातार धमकियां देने लगे.

परिवार को सब बताने की दी धमकी

हमलावरों ने युवक की डेटिंग ऐप गतिविधियों को परिवार और दोस्तों के सामने उजागर करने की धमकी दी. इसके बाद उसे वेंकटला इलाके के एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया. आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसका मोबाइल फोन और यूपीआई पासवर्ड मांगा. डर के कारण युवक ने सारी जानकारी उन्हें दे दी.

चाकू से किया बेरहमी से हमला

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक के सिर, गर्दन, पेट, पसलियों और कलाई पर चाकू से वार किए. हमले के बाद आरोपी उसके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर फरार हो गए. एफआईआर में करीब 16 हजार रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी दी गई है. वारदात के बाद युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा.

दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल

खून से लथपथ युवक ने किसी तरह अपने दोस्त से संपर्क किया. इसके बाद उसे तुरंत बागुलूर मेन रोड स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ. डॉक्टरों के मुताबिक युवक को कई गंभीर चोटें आई थीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी.

चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने मामले में दर्शन, सुनील, चंदन और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला कि आरोपियों ने कई दिनों तक ऐप के जरिए युवक से बातचीत की थी और पहले से लूट की योजना बना रखी थी. पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.