Solar AC: धूप इतनी तेज है कि लोग परेशान हो गए हैं और घर में एसी चला-चलाकर बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा आ रहा है. ऐसे में अगर इस धूप का फायदा उठाया जाए तो? बता दें कि कुछ एसी ऐसे भी आते हैं जो सोलर पावर्ड होते हैं. इस तरह के एसी सोलर पैनल के जरिए चलत सकते हैं और इनके चलने से बिजली बिल भी नहीं आता है. पिछले कुछ समय से मार्केट में सोलर एसी की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है. यहां हम आपको मार्केट में मिल रहे कुछ अच्छे सोलर एसी के बारे में बता रहे हैं.
NEX Suncool 1X Ai Split AC(Wi-fi): इसकी कीमत 35,718 रुपये है. इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी दी गई है जिसमें बिल्ट-इन वाई-फाई है. साथ ही यह AI टेक्नोलॉजी पर भी काम करता है. इसमें ड्यूल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो जल्दी कूलिंग करने के साथ-साथ बिलजी की भी कम बचत करता है. एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ आपको साफ हवा मिलेगी जिसके लिए इसमें मल्टी-लेयर्ड फिल्टर दिया गया है. यह बिना शोर मचाए चुपचाप काम करता है.
ECO Breeze AI Window Solar AC: इसकी कीमत 34,546 रुपये है. इसमें सोलर पैनल इंटीग्रेसन है. यह पैनल एसी में ही दिया गया है. यह सनलाइट को कैप्चर कर एसी यूनिट में इलेक्ट्रिसिटी देता है. इसकी कूलिंग कैपेसिटी कमाल की है और यह कमरे को सही से ठंडा कर देता है. यह बिजली बिल कम करता है. इसे खिड़की में आसानी से फिट किया जा सकता है.
Electric Power Saver Solar Air Conditioner 1.5 Ton (ES Model): इसकी कीमत 35,650 रुपये है. अगर यह एसी इलेक्ट्रिसिटी पर एक दिन में 12 घंटे चल रहा है तो यह एक दिन की 6 यूनिट खर्च करेगा. यह डायरेक्टली सोलर पैनल के जरिए काम कर सकता है. इसके साथ आपको सोलर पैनल अलग से खरीदना होगा. इसके साथ 1 साल की कंप्लीट और 5 साल की पीसीबी समेत 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दी जा रही है.