नई दिल्ली: iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ कंपनी का फोल्डेबल फोन भी इसी साल लॉन्च किया जाएगा. iPhone 18 Pro मॉडल्स को लेकर लीक सामने आए हैं. खबरों के अनुसार, iPhone 18 Pro लाइनअप के लिए मौजूदा कीमत बनाए रखेगा. यह काफी हद तक एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के पहले के अनुमान से मेल खाता हुआ लगता है.
खबरों के अनुसार, iPhone 18 Pro की कीमत iPhone 17 Pro जितनी हो सकती है. कथित तौर पर Apple कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमतों पर ही लॉन्च करने का टारगेट बना रहा है.
अमेरिका में, iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर यानी करीब 99,000 रुपये थी. वहीं, iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 1,08,000 रुपये है. भारतीय मार्केट की बात करें तो iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के बेस वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है. अगर सभी दावे सही निकलते हैं, तो iPhone 18 Pro मॉडल्स की कीमतें भी लगभग वैसी ही हो सकती हैं.
लीक्स के अनुसार, Apple बढ़ती DRAM और NAND स्टोरेज कीमतों के बीच फायदेमंद मेमोरी चिप डील्स हासिल करने के लिए Samsung और SK Hynix के साथ बातचीत कर रहा है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल जैसे जरूरी पार्ट्स पर खर्च कम करने के और तरीके ढूंढेगी.
एनालिस्ट ने कहा था कि Apple जितना हो सके iPhone 18 की कीमतें बढ़ाने से बचेगा. ऐसा कहा जा रहा था कि Apple अपने आने वाले iPhone मॉडल्स की कीमतें पार्ट्स की वजह से बढ़ा सकता है. इन पार्ट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं.
इस सीरीज में टेलीफोटो एक्सटेंडर लेंस और 2nm A20 Pro चिप दी जाने की बात की जा रही है. iPhone 18 Pro Max के चीनी वेरिएंट में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है. वहीं, इसके ग्लोबल वर्जन में 5100mAh और 5200mAh के बीच बड़ी बैटरी दी जा सकती है. वहीं, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर में iPhone Fold के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है. स्टैंडर्ड iPhone 18 अगले साल iPhone Air 2 के साथ लॉन्च हो सकता है.