menu-icon
India Daily

सिर्फ इस तरह महज 800 रुपये में मिल जाएगा Samsung Galaxy A07 5G

अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको Samsung Galaxy A07 5G पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
सिर्फ इस तरह महज 800 रुपये में मिल जाएगा Samsung Galaxy A07 5G
Courtesy: Amazon

नई दिल्ली: क्या आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो यहां हम आपको अमेजन पर मिल रहे एक जबरदस्त ऑफर की जानकारी दे रहे हैं. Samsung Galaxy A07 5G एक बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के बीच की कैटेगरी का फोन है. अगर आपका बजट 15 से 16 हजार रुपये तक का है, तो यहां हम आपको सैमसंग के इस किफायती फोन के बारे में बता रहे हैं, जिसे कई ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. 

Samsung Galaxy A07 5G की कीमत और ऑफर्स: इसकी कीमत 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 15,999 रुपये है. इसे आप EMI के साथ भी खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको 562 रुपये की EMI देनी होगी. कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के साथ 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा. 

ये है एक्सचेंज ऑफर: 

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 15,199 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा. अगर आपको ये पूरी वैल्यू मिल जाती है, तो यह फोन मात्र 800 रुपये में मिल जाएगा. फोन का एक्सचेंज ऑफर उसकी स्थिति पर निर्भर करता है. इसके साथ ही हर फोन की एक्सचेंज कीमत भी अलग होगी, तो आपको अपने फोन की वैल्यू को ठीक से चेक करना होगा.

सैमसंग गैलेक्सी A07 5G के फीचर्स: 

यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है. यह फोन एंड्रॉइड 16 आधारित वन UI 8 पर काम करता है. इसमें 6.7 इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है. यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है. इसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. 

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें पिल-शेप्ड मॉड्यूल है, जिसमें कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का है. वहीं, दूसरा 2 मेगापिक्सल (f/2.4) का रियर डेप्थ सेंसर भी है. फोन में 8 मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. 

फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है. यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं.