menu-icon
India Daily

6500mAh की बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत और सभी डिटेल्स

Tecno Pop X 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है. इस फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इसके सभी फीचर्स के बारे में.

Shilpa Shrivastava
6500mAh की बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत और सभी डिटेल्स
Courtesy: Tecno

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च किया है. Tecno Pop X 5G को उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो पूरे दिन मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं. यह फोन स्मूद विजुअल्स और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है. इस फोन की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है. इसमें 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं Tecno Pop X 5G की कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

Tecno Pop X 5G की कीमत: इस फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है. वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है. इसे 24 अप्रैल से अमेजन स्टोर पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. 

Tecno Pop X 5G के फीचर्स:

इसमें 6.78 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसके साथ ही 560 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं या गेम्स खेलने के शौकीन हैं, तो यह फोन आपके लिए सही रहेगा. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 चिपसेट से लैस है. इसमें 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. 

बैटरी और कैमरा की डिटेल्स:

फोन में 6500 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आपको बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. फोन में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में 8 मेगापिक्स लका फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. इस फोन में एंड्रॉइड 16 ओएस दिया गया है, जिसके ऊपर HiOS 16 की लेयर दी गई है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्शन दिया गया है. इस फोन में एआई टूल्स भी दिए गए हैं, जिसमें AI नॉइज कैंसलेशन, राइटिंग असिस्टेंट, इरेजर 2.0, इमेज एक्सटेंडर, फ्लैश स्नैप, व्हाइट्सऐप अस्सिटेंट और सर्किल टू सर्च आदि शामिल हैं. इस फोन में फ्रीलिंक कम्यूनिकेशन फीचर भी मौजूद है. इसकी मदद से आप आस-पास के दूसरे डिवाइस पर कॉल कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं और फाइलें शेयर कर सकते हैं.