menu-icon
India Daily

CSK को लगा बड़ा झटका! इंजरी के बाद आए आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर

IPL 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक जा रहा है. जब से लीग की शुरुआत हुई है तब से टीम को एक के बाद एक झटके लग ही रहे हैं. अब टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
CSK को लगा बड़ा झटका! इंजरी के बाद आए आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
Courtesy: X (@mufaddal_vohra)

नई दिल्ली: IPL 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद निराशाजनक जा रहा है. जब से लीग की शुरुआत हुई है तब से टीम को एक के बाद एक झटके लग ही रहे हैं. अब सीएसके को एक और बड़ा झटका लग गया है. सीाएसके का एक और खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि शानदार फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष इंजर्ड हो गए थे. जिसके बाद से उनके खेलने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि वह आईपीएल 2026 शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. 

रूल्ड आउट हुए आयुष म्हात्रे

शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं. सीएसके के लिए यह समय इससे बुरा नहीं हो सकता था, क्योंकि टीम इस सीजन वापसी के लिए काफी हद तक आयु  इस खिलाड़ी पर काफी हद तक निर्भर थी.

आयुष के टीम में शामिल होने के बाद सीएसके जीत की पटरी पर वापस आ रही थी लेकिन उनका अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. 

CSK ने किया जारी किया बयान

इस बात की जानकारी खुद सीएसके ने देते हुए कहा कि, '18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आयुष म्हात्रे IPL 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. आयुष को इस चोट से उबरने में 6-12 सप्ताह का समय लगेगा.'

CSK की उम्मीद बनकर आए थे आयुष 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष म्हात्रे शुरुआती मुकाबलों से इंजरी के ही कारण बाहर थे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से आयुष की टीम में वापसी हुई. उनकी वापसी के बाद टीम ने अपने लगातार दो मुकाबले जीते.

म्हात्रे ने इस सीजन में 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. आयुष  सीएसकी की उम्मीद बनकर लौटे थे. हालांकि संघर्षों से जूझ रही टीम एक बार फिर से संकटों से घिर गई है. 

Topics