मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने फैंस को खुशी से भर देने वाली खबर दी है. पूजा दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उनका पहला बेटा अक्टूबर 2020 में पैदा हुआ था, यानी छह साल बाद परिवार में नई खुशी आने वाली है. दंपति ने यह अच्छी खबर अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए शेयर की. व्लॉग में पूजा और कुणाल वर्मा दोनों ने खुलकर अपनी भावनाएं बताईं.
उन्होंने कहा कि दूसरी बार पैरेंट बनना बेहद रोमांचक है, लेकिन इसमें चुनौतियां भी काफी हैं। एक बच्चे की देखभाल करते हुए दूसरे बच्चे की तैयारी करना आसान नहीं होता. फिर भी दोनों बहुत उत्साहित हैं. व्लॉग में कपल ने बताया कि वे घर को नए मेहमान के स्वागत के लिए तैयार कर रहे हैं. बच्चों के बीच प्यार बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है और दोनों माता-पिता की जिम्मेदारियों को बराबर बांटने की कोशिश करेंगे.
पूजा और कुणाल वर्मा ने पैरेंटिंग के अपने अनुभव भी शेयर किए और बताया कि वे दो बच्चों को कैसे संभालेंगे. पूजा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने का वो पल दिखाया है, जब उन्हें पहली बार पता चला कि वे मां बनने वाली हैं.
वीडियो में शुरुआती दिनों की कैंडिड झलकियां भी हैं. एक प्यारा सीन है जिसमें पूजा आईने के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. पोस्ट में ह्यूमर का टच देते हुए पूजा ने कैप्शन लिखा – 'Pregnancy problems and the solution' यह पोस्ट जल्दी ही वायरल हो गई. फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने भरपूर प्यार दिया. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कमेंट करके लिखा- 'Heartiest congratulations' और दो रेड हार्ट इमोजी जोड़े.
फैंस के कमेंट्स भी काफी प्यारे आए. किसी ने लिखा, 'बेस्ट न्यूज एवर', तो किसी ने कहा, 'आपका बेटा सबसे क्यूट बिग ब्रदर बनेगा.' कई लोगों ने उन्हें परफेक्ट फैमिली बताया और नए बच्चे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं. पूजा बनर्जी को टीवी पर 'कसौटी जिंदगी की' और कई अन्य शोज में 'पार्वती' के रोल के लिए खूब पसंद किया जाता है. कुणाल वर्मा भी लोकप्रिय एक्टर हैं. दोनों हमेशा से अपने रियल लाइफ मोमेंट्स को फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं, जिससे लोग उनसे ज्यादा कनेक्ट महसूस करते हैं.पूरी इंडस्ट्री और फैंस इस नई खुशी में शामिल हो रहे हैं.