menu-icon
India Daily

चार हफ्तों से 'धुरंधर 2' का दबदबा कायम, रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजर आमिर खान की 'दंगल' और प्रभास की 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रणवीर सिंह के एक्शन अवतार और आदित्य धर की दमदार डायरेक्शन की खूब तारीफ हो रही है.

antima
Edited By: Antima Pal
चार हफ्तों से 'धुरंधर 2' का दबदबा कायम, रणवीर सिंह की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, जानें अब तक कितनी हुई कमाई
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन फिल्म को 33 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इसकी रफ्तार कम नहीं हो रही. सोमवार को फिल्म ने 33वें दिन 1.62 करोड़ रुपये जोड़े. इसी के साथ 'धुरंधर 2' की कुल कमाई 1,117.29 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

चार हफ्तों से 'धुरंधर 2' का दबदबा कायम

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजर आमिर खान की 'दंगल' और प्रभास की 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड पर है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. रणवीर सिंह के एक्शन अवतार और आदित्य धर की दमदार डायरेक्शन की खूब तारीफ हो रही है.

वीकेंड के बाद सोमवार को भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो फिल्म जल्द ही नए रिकॉर्ड बना सकती है. 

'डकैत' 11 दिन में ही पड़ी सुस्त

दूसरी तरफ आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन ही दम तोड़ दिया. शुरुआती दिनों में थोड़ी उम्मीद जगी थी, लेकिन वीकडेज में कलेक्शन तेजी से गिरा. 'डकैत' को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. कहानी और एक्शन को पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कड़ा था.'धुरंधर 2' की आंधी के सामने 'डकैत' टिक नहीं पाई. 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा और अब थिएटर्स से इसके शो भी घटने लगे हैं. 

'धुरंधर 2' अब 1200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है. अगर वीकडेज में भी फिल्म इसी तरह चलती रही तो 'दंगल' का लाइफटाइम रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकता है. वहीं 'डकैत' के मेकर्स अब ओटीटी रिलीज पर नजरें टिकाए हुए हैं. कुल मिलाकर इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का ही राज चल रहा है. रणवीर सिंह के लिए यह फिल्म करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है.