menu-icon
India Daily

'राजा शिवाजी' से हुआ रितेश-जेनेलिया के 10 साल के बेटे का डेब्यू! ट्रेलर में दिखी राहिल देशमुख की खास झलक

'राजा शिवाजी' भारत के सबसे महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बताती है. फिल्म की टैगलाइन कहती है:- 'उस धरती के लिए जिसने योद्धा बनाए. उस आस्था के लिए जो कभी डगमगाई नहीं. स्वराज्य के उस सपने के लिए जो हर दिल में बसा था.' यह फिल्म 1 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी. इसे मराठी, हिंदी और तेलुगु तीन भाषाओं में दिखाया जाएगा. 

antima
Edited By: Antima Pal
'राजा शिवाजी' से हुआ रितेश-जेनेलिया के 10 साल के बेटे का डेब्यू! ट्रेलर में दिखी राहिल देशमुख की खास झलक
Courtesy: x

मुंबई: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि इसमें कपल का बेटा भी नजर आ रहा है.

 ट्रेलर में दिखी झलक

20 अप्रैल को रिलीज हुए 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर की शुरुआत में एक छोटे बच्चे की झलक दिखती है. यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि रितेश और जेनेलिया का 10 साल का बेटा राहिल देशमुख है. ट्रेलर में राहिल, युवा छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभा रहा है. वह 'स्वराज' के बारे में बात करता दिखता है. इसके तुरंत बाद सीन कट होता है और बड़े शिवाजी महाराज के रूप में रितेश देशमुख नजर आते हैं.

इस तरह राहिल अपने मम्मी-पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहा है. 'राजा शिवाजी' से वह अपना डेब्यू कर रहा है.

फैंस कर रहे तारीफ

रितेश और जेनेलिया को लोग सिर्फ अच्छे एक्टर और परफेक्ट कपल के तौर पर नहीं जानते, बल्कि वे शानदार पेरेंट्स भी हैं. उनके दोनों बेटे रियान और राहिल अक्सर पैपराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते करते दिखते हैं. इस आदत के लिए इंटरनेट पर उनकी खूब तारीफ होती है. अब राहिल के डेब्यू की खबर से फैंस और भी ज्यादा खुश हैं.

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

'राजा शिवाजी' भारत के सबसे महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बताती है. फिल्म की टैगलाइन कहती है:- 'उस धरती के लिए जिसने योद्धा बनाए. उस आस्था के लिए जो कभी डगमगाई नहीं. स्वराज्य के उस सपने के लिए जो हर दिल में बसा था.' यह फिल्म 1 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी. इसे मराठी, हिंदी और तेलुगु तीन भाषाओं में दिखाया जाएगा. 

दिलचस्प बात ये है कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस भी है. जिस दिन महाराष्ट्र राज्य बना, उसी दिन शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म का रिलीज होना इसे और भी खास बनाता है. 'राजा शिवाजी' को जियो स्टूडियोज पेश कर रहा है. फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल की जोड़ी ने दिया है. रितेश देशमुख फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं और लीड रोल भी निभा रहे हैं. कुल मिलाकर 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर इमोशन, इतिहास और गर्व से भरा है और राहिल देशमुख का डेब्यू इस फिल्म को फैंस के लिए और भी स्पेशल बना रहा है.