menu-icon
India Daily

गोरखपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

गोरखपुर में 20 जुलाई को कांग्रेस की पूर्वी जोन बैठक से पहले सत्यम लान में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, जिसका वीडियो 26 जुलाई को वायरल हो गया. इसमें कुछ लोगों को बाहर खदेड़ते और एक व्यक्ति को पीटते देखा गया. घटना के बाद पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी समेत 15 लोगों पर एफआईआर कराई.

Yogita Tyagi
Edited By: Yogita Tyagi
गोरखपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर सुर्खियों में है. 20 जुलाई को देवरिया बाइपास स्थित सत्यम लान में आयोजित पूर्वी जोन की कांग्रेस कार्यशाला में उस समय हंगामा मच गया, जब बैठक शुरू होने से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना का वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरलr हो गया, जिसने पार्टी की अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया.

वायरल वीडियो में कुछ लोगों को सत्यम लान के अंदर से मारते-पीटते हुए बाहर की ओर खदेड़ते देखा जा सकता है. एक व्यक्ति मुख्य द्वार के पास गिर पड़ा और उसके बाद भी उसे पीटा गया. बताया जा रहा है कि यह फुटेज सत्यम लान के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. 

दोनों नेताओं के पहुंचने से पहले हुआ विवाद

इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शामिल होना था. दोनों नेताओं के पहुंचने से ठीक पहले यह विवाद हुआ. घटना के बाद उरुवा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी समेत 15 लोगों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में एफआईआर दर्ज कराई. वहीं, राजेश तिवारी ने इसे झूठा बताते हुए दावा किया कि कुछ बाहरी लोग अराजकता फैलाने आए थे, जिन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया.

पहले भी हुआ वीडियो वायरल 

इससे एक दिन बाद, 21 जुलाई को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलोक शुक्ल को ट्रांसपोर्टनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पीटा गया. उस पिटाई का वीडियो भी उसी दिन वायरल हो गया था, हालांकि उस वीडियो की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. जिला कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन गोरखलाल श्रीवास्तव ने वायरल वीडियो पर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व को सही स्थिति की जानकारी है. इंडिया डेली लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.