menu-icon
India Daily

6 दिन तक खेला जाएगा न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच, जान लीजिए वजह?

Six Day Test Match: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अगले माह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. इस दौरान एक टेस्ट मैच छह दिनों का खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका में चुनाव होने हैं जिस कारण एक दिन का रेस्ट डे रखा गया है.

India Daily Live
6 दिन तक खेला जाएगा न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच, जान लीजिए वजह?
Courtesy: Social Media

Six Day Test Match: श्रीलंका क्रिकेट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले माह शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस शेड्यूल में एक टेस्ट मैच 6 दिन का खेला जाएगा. आमतौर पर टेस्ट मैच पांच दिन का होता है लेकिन गॉल में में खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच छह दिन का होगा.  इस टेस्ट मैच के दौरान चुनाव होने हैं इसलिए एक दिन का रेस्ट रहेगा. श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव की वजह से 21 सितंबर को खेल नहीं खेला जाएगा. 

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 18 सितंबर से शुरू होगा. इसमें एक दिन का रेस्ट भी होगा. दो दशकों के अंदर यह पहली बार होगा जब श्रीलंका 6 दिनों का टेस्ट मैच खेलेगा. ऐसा आखिरी बार साल 2001 में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुआ था. इस दौरान पोया डे की वजह से रेस्ट डे रखा गया था. यह श्रीलंका में पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला एक पारंपरिक अवकाश होता है. बीती सदी में टेस्ट क्रिकेट में रेस्ट डे होना एक आम बात थी. इंग्लैंड में कई मैच छह दिनों तक खेले जाते थे. कई बार रविवार को कोई खेल नहीं होता था. 

रेस्ट डे पहले भी रखा गया 

टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार एक मैच में रेस्ट डे बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए साल 2008 के मैच के दौरान हुआ था. बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के मुकाबले में संसदीय चुनाव की वजह से 29 सितंबर को एक रेस्ट डे के रूप में शामिल किया था.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 

श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों ही आईसीसी की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की साइकिल के प्रबल दावेदारों में से एक हैं. इस समय दोनों टीमें क्रमश: प्वाइंटस टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. यह सीरीज न्यूजीलैंड के एशिया में लगातार टेस्ट मैच खेलने की प्रक्रिया का हिस्सा होगी. न्यूजीलैंड की टीम इसके बाद अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.