ICC ODI Team Of The Year 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आईसीसी ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2024 का ऐलान कर दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली है. इसके अलावा श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. तो वहीं इस टीम में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों को जगह मिली है लेकिन कोई भी भारतीय अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा है.
इस टीम की कप्तानी श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी चरिथ असलंका के हाथों में सौंपी गई है. तो वहीं इस टीम में सबसे अधिक श्रीलंका के खिलाडि़यों को जगह मिली है. इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं. हालांकि, इंडिया, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के एक भी खिलाड़ी अपनी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे.
इस टीम में लंका के चरिथ असलंका को मौक दिया गया है, जो टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. उनके अलावा पथुम निसंका और कुसल मेंडिस को भी मौका दिया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में साल 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से टीम में शामिल किया गया है. तो वहीं वनिंदु हसरंगा को भी टीम में मौका दिया गया है. इसी के साथ इन 4 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है.
इस टीम में पाकिस्तान के 3 प्लेयर्स का नाम शामिल है. इसमें सलामी बल्लेबाज के रूप में सैम अयूब को मौका दिया गया है, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ को भी मौका दिया गया है. इन खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.
🚨 ICC ANNOUNCED "MEN'S ODI TEAM OF THE YEAR IN 2024" 🚨
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) January 24, 2025
- Charith Asalanka is Captain of the side..!!!! pic.twitter.com/ewjtd0ONPY
सैम अयूब, रहमनुल्लाह गुरबाज, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, अजमतुल्लाह उमरजई, वानिंदु हसरंगा, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, अल्लाह गजनफर.