menu-icon
India Daily

इन 2 टीमों के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स में पहली बार होगा टेस्ट, देखें पूरा शेड्यूल

ENG vs IND Women Test in Lords: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगा. एकमात्र मुकाबला ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में होगा. 22 जुलाई कोइंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी घोषणा की है. ये पहली बार होगा जब दोनों टीमें इस मैदान पर दम दिखाएंगी.

India Daily Live
इन 2 टीमों के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स में पहली बार होगा टेस्ट, देखें पूरा शेड्यूल
Courtesy: Twitter

ENG vs IND Women Test in Lords: भारतीय महिला क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है. टीम इंडिया की महिला ब्रिगेड 2026 में ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट खेलने जाएगी. ये पहली बार होगा जब इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच इस मैदान पर टेस्ट खेला जाएगा. इस बारे में  इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गौल्ड जानकारी दी है.

रिचर्ड गौल्ड ने अपने बयान में कहा उन्हें इस बात की खुशी है कि भारतीय महिला टीम 2026 में लॉर्ड्स में पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड की महिला टीम से भिड़ने के लिए वापसी करेगी. यह वास्तव में एक खास मौका होगा.

आखिरी मैच 2021 में खेला था

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पिछले 3 सीलों में लॉर्ड्स में सिर्फ लिमिटेड ओवर मैच ही खेले हैं. लेकिन अब इस ऐतिहासिक ग्राउंड पर इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम की मेजबानी करेगी. टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट 2021 में ब्रिस्टल में खेला था, जो ड्रॉ रहा था.

साल 2025 में भारत महिला टीम के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

अगले साल यानी 2025 में टीम इंडिया को इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज भी खेलना है. भारतीय टीम अगले साल 28 जून से 12 जुलाई के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज खेलेगी, फिर 3 वनडे होंगे. नीचे जानिए शेड्यूल

  • पहला T20I- 28 जून 2025, ट्रेंट ब्रिज
  • दूसरा T20I- 1 जुलाई 2025,  ब्रिस्‍टल
  • तीसरा T20I- 4 जुलाई 2025, द ओवल
  • चौथा T20I- 9 जुलाई 2025, द ओल्‍ड ट्रैफर्ड
  • पांचवां T20I- 12 जुलाई 2025, एजबस्टन
  • पहला वनडे- 16 जुलाई 2025, साउथैंप्टन
  • दूसरा वनडे- 19 जुलाई 2025, लॉर्ड्स
  • तीसरा वनडे- 22 जुलाई 2025, चेस्टर-ली-स्‍ट्रीट