menu-icon
India Daily

'वोट दो, दुल्हन लो', हरियाणा में BJP विधायक का अनोखा चुनावी वादा; वायरल हुआ चुटीला अंदाज

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के प्रचार के दौरान पटौदी सीट से BJP विधायक बिमला चौधरी ने गोल चक्कर पर आयोजित जनसभा में कुंवारे युवाओं को लुभाने वाला वादा किया. उन्होंने मंच से ऐलान किया- 'भाजपा के पक्ष में वोट करने के बाद रेवाड़ी का कोई भी बच्चा कुंवारा नहीं रहेगा. मैं सभी कुंवारे बच्चों की शादी करवाऊंगी.' 

antima
Edited By: Antima Pal
'वोट दो, दुल्हन लो', हरियाणा में BJP विधायक का अनोखा चुनावी वादा; वायरल हुआ चुटीला अंदाज
Courtesy: x

हरियाणा: हरियाणा की राजनीति एक बार फिर अपनी मसालेदार और चुटीली अंदाज के लिए चर्चा में है. इस बार बीजेपी की महिला विधायक बिमला चौधरी ने एक अनोखा चुनावी वादा कर सबको हंसा दिया. उन्होंने कहा- 'पहले वोट करो, फिर शादी करवाओ.' 

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के प्रचार के दौरान पटौदी सीट से BJP विधायक बिमला चौधरी ने गोल चक्कर पर आयोजित जनसभा में कुंवारे युवाओं को लुभाने वाला वादा किया. उन्होंने मंच से ऐलान किया- 'भाजपा के पक्ष में वोट करने के बाद रेवाड़ी का कोई भी बच्चा कुंवारा नहीं रहेगा. मैं सभी कुंवारे बच्चों की शादी करवाऊंगी.' 

विधायक बिमला चौधरी की इस बात को सुनकर पूरी सभा हंसते-हंसते लोट-पोट हो गई. उनके इस 'वैवाहिक वादे' पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी अपनी हंसी नहीं रोक सकीं. मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'बिमला चौधरी ने तो अब मैरिज ब्यूरो ही खोल दिया है!'

पलवल कनेक्शन का जिक्र

बिमला चौधरी ने अपने वादे को और मजेदार बनाने के लिए अपना पलवल कनेक्शन भी जोड़ दिया. उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि वह पलवल की बेटी हैं और रेवाड़ी में पलवल की बेटियों का पुराना रिश्ता-नाता रहा है. इसी रिश्ते के आधार पर उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शादी की जिम्मेदारी वह खुद लेंगी. यह घटना रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के लिए BJP की उम्मीदवार विनीता पीपल के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान हुई. बिमला चौधरी ने साफ कहा – 'वोट दो, दुल्हन लो.' 

हरियाणा की राजनीति का अनोखा रंग

हरियाणा में चुनावी सभाओं में ऐसे चुटीले और जमीन से जुड़े वादे अक्सर सुनने को मिलते हैं. बिमला चौधरी का यह वादा भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता नजर आ रहा है. हालांकि यह चुनावी जोश में दिया गया मजाकिया वादा है, लेकिन इसने युवा मतदाताओं का ध्यान जरूर खींचा है. 

सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. लोग इसे शेयर करते हुए लिख रहे हैं – 'हरियाणा की राजनीति बाकी राज्यों से अलग है.' कुछ लोग इसे पॉजिटिव तरीके से देख रहे हैं तो कुछ इसे सिर्फ चुनावी हल्का-फुल्का अंदाज बता रहे हैं. विधायक बिमला चौधरी की इस स्पीच ने न सिर्फ सभा में माहौल हल्का किया बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.