England vs Sri Lanka: इन दिनों श्रीलंका की टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला मुकाबला मैनचेस्टर में चल रहा है. पहली पारी में 236 रन बनाने वाले श्रीलंका की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 259 रन पर इंग्लैंड के 6 विकेट गिरा लिए हैं. अभी इंग्लैंड 23 रन आगे है. आज खेल का तीसरा दिन रहने वाला है. दूसरे दिन श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे वो चर्चा में आ गए. इसकी वजह उनकी वो जादुई गेंद है, जिस पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड हुए.
Take a bow Prabath Jayasuriya 🤩
What a delivery to remove Harry Brook for 56 👏 #ENGvsSL #TestCricket pic.twitter.com/1VlYJsZ1Kw— Mr. Ali shaikh (@MrAlishaikh7) August 22, 2024Also Read
दरअसल, प्रभात जयसूर्या श्रीलंका के लिए पारी का 40वां ओवर डालने आए थे. इस ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रूक का शिकार कर लिया. जिस गेंद पर ब्रूक आउट हुए वो बहुत ज्यादा टर्न हुई और ऑफ स्टंप की गिल्लियां बिखेर गई. आउट होने के बाद ब्रूक हैरान दिखे. उन्हें समझ ही नहीं आया कि गेंद कब आई और कब स्टंप में घुस गई. इस गेंद ने दिग्गज शेन वॉर्न का 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' की याद दिला दी, जो उन्होंने 1993 में ओल्ड ट्रैफर्ड के इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ ही डाली थी.
Sri Lanka’s Prabath Jayasuriya bowled two brilliant deliveries to get rid of Harry Brook and Chris Woakes !! 🔥🔥#INDvsENG #PAKvsBAN #ENGvSL #RohitSharma #RahulDravid #Rizwan #ENGvIND pic.twitter.com/tcfMLJxQQe
— Cricketism (@MidnightMusinng) August 22, 2024
ऐसे आउट हुए हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक पूरी तरह सेट थे. वो 72 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे थे. ऐसे में श्रीलंका को विकेट की दरकार थी, प्रभात जयसूर्या आते हैं और सही लेंथ पर गेंद डालते हैं. यह बॉल तेजी से घूमती है तो ब्रूक डिफेंसिव मोड में चले जाते हैं, लेकिन गेंद उन्हें चमका देकर ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से को छू जाती है. इस तरह ब्रूक को वापस लौटना पड़ा. जब ब्रूक आउट हुए तो इंग्लैंड का स्कोर 187/5 था.
Ball of the Century#OnThisDay in 1993, @ShaneWarne's first ball in England and Ashes turned out to be the 'ball of the century'.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) June 4, 2020
Wisden noted that "never, perhaps, has one delivery cast so long a shadow over a game, or a series" https://t.co/6otQuIR6Ms
शेन वॉर्न ने फेंकी थी 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'
दरअसल, 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' का जिक्र जब भी होता है तब शेन वॉर्न का चेहरा सामने आता है. 20वीं सदी की बॉल ऑफ द सेंचुरी शेन वॉर्न ने ही फेंकी थी. उन्होंने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ सुपरस्टार प्लेयर माइक गैटिंग को आउट किया था. वॉर्न की यह गेंद शायद सातवें-आठवें स्टंप के सामने से टप्पा खाकर आई और सीधा ऑफ स्टंप में घुस गई. माइक गैटिंग देखते रह गए थे और शेन वॉर्न ने चमत्कार कर दिखाया था.