menu-icon
India Daily

ENG vs IND: 8 साल बाद वापसी और बल्ले से दिखाया फ्लॉप शो, अब मैनचेस्टर में ड्रॉप होंगे करूण नायर! जानें किसे मिलेगा मौका?

ENG vs IND 4th Test, Karun Nair: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि टीम इंडिया के लिए पहले 3 टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाले करूण नायर को चौथे मुकाबले से ड्रॉप किया जा सकता है.

mishra
ENG vs IND: 8 साल बाद वापसी और बल्ले से दिखाया फ्लॉप शो, अब मैनचेस्टर में ड्रॉप होंगे करूण नायर! जानें किसे मिलेगा मौका?
Courtesy: Social Media

ENG vs IND 4th Test, Karun Nair: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि टीम इंडिया के लिए पहले 3 टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाले करूण नायर को चौथे मुकाबले से ड्रॉप किया जा सकता है. बता दें कि टीम इंडिया के लिए मैनचेस्टर मुकाबला काफी अहम होने वाला है और ऐसे में टीम इंडिया किसी ऑउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों को मौका नहीं देना चाहेगी.

नायर की 8 सालों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई और इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 मुकाबलों में उन्हें मौका दिया गया. इस दौरान स्टार बल्लेबाज को कई बार अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वे इसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके. ऐसे में अब उन्हें चौथे मुकाबले से बाहर किया जा सकता है.

करूण नायर को किया जा सकता है ड्रॉप

दरअसल, नायर से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें थी लेकिन वे इस पर खरे नहीं उतर सके. ऐसे में अब उन्हें ड्रॉप कर बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक नायर को मैनचेस्टर में मौका मिलने की उम्मीदें बहुत ही कम हैं. उनके स्थान पर युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को मौका दिया जा सकता है.

सुदर्शन ने पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इस मुकाबले में वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. ऐसे में उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सुदर्शन को वापसी का मौका मिल सकता है और वे चौथे मुकाबले में नायर की जगह नंबर 3 पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ करूण नायर का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में नायर ने बल्ले से सभी को निराश किया है. उन्होंने 3 मैचों की 6 पारियों में 21.83 की बेहद खराब औसत के साथ 131 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 40 रन रहा है. ऐसे में अब उनके इस खराब आंकड़े को देखते हुए चौथे मुकाबले से ड्रॉप किया जा सकता है.