menu-icon
India Daily

फ्लेमिंग पर तंज कसना DC के कोच को पड़ गया भारी! RCB से हार के बाद श्रीकांत ने दिखाया आइना

दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जिससे टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में RCB के खिलाफ टीम का महज 75 रन पर ऑलआउट होना आलोचना का बड़ा कारण बना. इसी बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने बदानी पर तीखा हमला बोला है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
फ्लेमिंग पर तंज कसना DC के कोच को पड़ गया भारी! RCB से हार के बाद श्रीकांत ने दिखाया आइना
Courtesy: X (@mufatnal_wohraa)

नई दिल्ली: IPL 2026 में प्रदर्शन का दबाव अब केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कोचिंग स्टाफ भी आलोचनाओं के घेरे में आ गया है. दिल्ली कैपिटल्स के कोच हेमांग बदानी इन दिनों खास तौर पर निशाने पर हैं. टीम की खराब स्थिति और पुराने बयानों ने उनके लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. 

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जिससे टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में RCB के खिलाफ टीम का महज 75 रन पर ऑलआउट होना आलोचना का बड़ा कारण बना. इसी बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने बदानी पर तीखा हमला बोला है.

श्रीकांत का कड़ा रुख

आरसीबी के खिलाफ महज 75 रनों आउट होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने बदानी को सलाह दी कि वे दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि ज्यादा बोलना अक्सर उल्टा पड़ जाता है और अब बदानी को अपने शब्दों के परिणाम झेलने पड़ रहे हैं.

उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि बदानी ने फ्लेमिंग के प्रभाव पर सवाल उठाते हुए कहा था कि चेन्नई की सफलता एमएस धोनी की वजह से है. 

फ्लेमिंग पर टिप्पणी बनी विवाद की वजह

विवाद की जड़ बदानी का वह पुराना बयान है, जिसमें उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग क्षमता पर सवाल उठाए थे. बदानी ने कहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का असली कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं, न कि फ्लेमिंग. इस बयान को लेकर अब उनकी जमकर आलोचना हो रही है.

टीम चयन पर भी सवाल

श्रीकांत ने दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बाहर रखने और युवा खिलाड़ी साहिल पारख को मौका देने के फैसले को समझ से परे बताया. आपकी जानकारी के लिए बता दें साहिल पारख को भले ही कल के मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिला लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.

जिसके बाद से इस सवाल ने तूल पकड़ लिया. साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि केएल राहुल से पहले साहिल को स्ट्राइक लेने की अनुमति क्यों दी जा रही है.

Topics