menu-icon
India Daily

DC को रौंदने के बाद विराट कोहली पहुंचे DPS आरके पुरम, स्टूडेंट्स को दी जीवन की बड़ी सीख

विराट कोहली ने रोहन जेटली के साथ मिलकर वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की एक ब्रांच का उद्घाटन किया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
DC को रौंदने के बाद विराट कोहली पहुंचे DPS आरके पुरम, स्टूडेंट्स को दी जीवन की बड़ी सीख
Courtesy: X (@mufaddal_vohra)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में हैं. कोहली इस सीजन बल्ले से आग उगल रहे  हैं. कल कोहली की टीम ने डीसी को लगभग रौंदते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की.

दिल्ली कैपिटल्स को रौंदने के बाद किंग कोहली मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) आरके पुरम में क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को प्रेरणक संदेश दिए. उन्होंने बच्चों को उनके आगे की जिंदगी के लिए बड़ी सीख दी साथ ही उन्होंने ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने सपनों को साकार करने का आग्रह किया.

कोहली ने किया दिल्ली क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन

विश्व के सबसे चहेते क्रिकेटर विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में क्रिकेट अकादमी के एक ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे. इस दौरान उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी मौजूद थे. 

कार्यक्रम के दौरान कोहली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल का समय जीवन का सबसे अहम दौर होता है, जहां इंसान सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व को भी विकसित करता है. उन्होंने स्वीकार किया कि भले ही उन्हें स्कूलों में भाषण देने की आदत नहीं है, लेकिन छात्रों के बीच आकर उन्हें अपने बचपन की यादें ताजा हो गईं.

स्कूल और शिक्षकों का सम्मान जरूरी

कोहली ने छात्रों को अपने शिक्षण वातावरण और शिक्षकों का सम्मान करने की सलाह दी. उनका मानना है कि शिक्षक अपना समय और अनुभव देकर छात्रों का भविष्य बनाते हैं, इसलिए उनके प्रति आदर और ध्यान बेहद जरूरी है. बच्चे आगे चल कर अपने जीवन में जोभी बनते हैं उनमें शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है.

सपनों के प्रति ईमानदारी

अपने करियर की शुरुआत को याद करते हुए कोहली ने बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट को अपना लक्ष्य बना लिया था. यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन वह अपने सपने को लेकर पूरी तरह स्पष्ट और ईमानदार थे. उन्होंने छात्रों से भी यही कहा कि वे अपने लक्ष्य को पहचानें और उसे पाने के लिए पूरी मेहनत से काम करें.

अकादमी से भावनात्मक जुड़ाव

कोहली ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने आठ साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और यह अकादमी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां आने वाले युवा खिलाड़ी इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे. मुझे आशा है कि इससे स्कूल और यहां के क्रिकेट सेटअप को भी बहुत फायदा होगा

IPL में ऐतिहासिक उपलब्धि

इस मौके के बीच कोहली ने कल आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह लीग में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. RCB की ओर से खेलते हुए उन्होंने DC के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और महज 11 रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली. 

Topics